Entertainment Latest News Todays Live: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के झंडे गाड़ने वाली फिल्म बन गई। इस साल वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने के बाद इस फिल्म ने 'मंडे टेस्ट' भी पास कर लिया। कहा जा रहा था कि अनीस बज्मी की इस हॉरर कॉमेडी का असली इम्तिहान सोमवार को होगा, और कार्तिक आर्यन इसपर खरे उतरे। उन्होंने इस टेस्ट को भी डिस्टिंशन से पास कर लिया। करण जौहर कि 'जुग जुग जियो' का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। फैंस को फिल्म की स्टारकास्ट और स्टोरी काफी पसंद आ रही है। तो वहीं फिल्म रिलीज से पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गई है। करण पर एक और मुसीबत आ गई है, किसी ने उनपर अब स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। छोटे पर्दे की बात करें तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए खुशखबरी है, उनकी फेवरेट 'दयाबेन' दिशा वकानी 5 साल बाद शो में वापसी करने वाली हैं।
-
01:49 PM, 24 May 2022
Panchayat : सीधी-सादी दिखने वाली रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस
रिंकी यानी सान्विका पंचायत वेब सीरीज में एक सीधी सादी गांव की लड़की का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं अब फैंस उनके रियल लाइफ बोल्ड लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं। सान्विका के इंस्टाग्राम
की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं उनकी तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट कर उनकी तारीफें करते दिख रहे हैं। -
12:35 PM, 24 May 2022
अक्षय कुमार ने जारी किया 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर, 'हिंदुस्तान का शेर' बन जीत लिया दिल
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म पृथ्वीराज इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन फिल्म का गाना मखमली का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं, मंगलवार को फिल्म का नया ट्रेलर हिंदुस्तान का शेर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म के इस नए ट्रेलर में वार सीन को दिखाया गया है। जिसमें अक्षय से लेकर संजय दत्त सभी की झलक दिखाई गई है।
-
12:34 PM, 24 May 2022
‘धाकड़’ के फ्लॉप होने पर खुश हैं ऋचा चड्ढ़ा?
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉल हो गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से इंडस्ट्री से जुडे लोग फिल्म का नाम लिया बिना है कंगना पर निशाना साध रहे हैं। अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने धाकड़ के फ्लॉप होने पर रिएक्शन दिया है।
-
12:34 PM, 24 May 2022
Bharti Singh's Beard Controversy: भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं
भारती सिंह का एक वीडियो उनके लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है, जिसमें वो सिखों की दाढ़ी और मूछों को लेकर बता कर रही हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग को शिकायत मिली है कि भारती सिंह के कथित बयान से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। अल्पसंख्यक आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब और महाराष्ट्र प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Bharti Singhs Beard Controversy: भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दाढ़ी-मूछ कमेंट पर अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
-
11:42 AM, 24 May 2022
शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने बर्थडे पर दिखाया बोल्ड लुक
सुहाना खान ने हाल ही में 22 मई, 2000 को अपना जन्मदिन मनाया है। सुहाना अब 22 साल की हो गई हैं। वहीं बर्थडे के दो दिन बाद ही सुहाना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी पार्टी के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही सुहाना ने कैप्शन में 22/22 लिखा है। तस्वीरों में सुहाना खान के लुक की बात करें तो उन्होंने बर्थडे पर येलो कलर की वन शोल्डर स्ट्रैप वाली ड्रेस पहनी है। -
11:30 AM, 24 May 2022
ढोल की बीट्स पर प्रियंका चोपड़ा ने किया जबरदस्त भांगड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी बिजी लाइफ के बीच अपने पति निक जोनस के साथ चिल करती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मैनेजर अंजुला अचारिया के साथ भांगड़ा करती हुई दिख रही हैं।
-
10:48 AM, 24 May 2022
सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा के साथ हुआ बड़ा हादसा
विजय देवरकोंडा और सामंथा को लेकर खबर आ रही है कि कुशी की शूटिंग के दौरान एक स्टंट शूट करते वक्त दोनों स्टार्स के साथ हादसा हो गया है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो दोनों को गहरी चोट भी आई हैं। हादसे के बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। -
10:25 AM, 24 May 2022
Dhaakad Box Office Collection: 'धाकड़' के फ्लॉप होते ही ट्रोल हुईं कंगना रनोट
कंगना रनोट की धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। रिलीज के चौथे दिन ही फिल्म वेंटिलेटर पर पहुंच गई, कुल मिलाकर ये कहना बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं होगी कि कंगना की ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। नौबत ये आ गई है कि कई जगहों पर धाकड़ का शो बंद करके भूल भुलैया 2 लगा दी गई है। करीब 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपनी लागत का 4 प्रतिशत भी नहीं कमा पाई। तो अब हमेशा फायर मूड में रहने वाली कंगना को सोशल मीडिया पर इस फ्लॉप फिल्म के चलते लोग आड़े हाथों ले रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Dhaakad Box Office Collection: धाकड़ के फ्लॉप होते ही ट्रोल हुईं कंगना रनोट, ट्रोल्स बोले- JCB की खुदाई देखने इससे ज्यादा लोग आ जाते हैं
-
10:08 AM, 24 May 2022
Ganpath: टाइगर श्रॉफ ने पूरा किया लाइफ का सबसे चुनौतीपूर्ण शेड्यूल
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। इन दिनों टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत पार्ट वन को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि, अभिनेता ने फिल्म के अंतिम और सबसे चुनौतीपूर्ण शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया है।
-
09:42 AM, 24 May 2022
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस में दिखाया अपना बोल्ड लुक
अजय देवगन की लाडली न्यासा देवगन हाल ही में अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट हुईं। इस दौरान न्यासा का बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। पार्टी से सामने आईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि न्यासा हॉट डीपनेक वनपीस ड्रेस में गजब ढाह रहीं हैं। हर किसी की नजरें न्यासा के लुक पर ही अटक गई हैं। वहीं उनके हेयरस्टाइल के लेकर उनका मेकअप काफी खूबसूरत है। न्यासा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। -
08:54 AM, 24 May 2022
Jugjugg Jeeyo: करण जौहर पर अब लगा स्क्रिप्ट चुराने का आरोप
जुग जुग जियो के गाने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब इसमें एक और कड़ी जुड़ गई है। हुआ ये कि एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्ममेकर करण जौहर पर उनकी स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Jugjugg Jeeyo: करण जौहर पर अब लगा स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, राइटर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए पुख्ता सबूत
-
08:53 AM, 24 May 2022
Bollywood Hindi News Live: 'भूल भुलैया 2' का बंपर कलेक्शन
पहले वीकेंड में 55.96 करोड़ का बिजनेस कर कार्तिक आर्यन ने हिन्दी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक उम्मीद जगाई है। कार्तिक ने तो अपने फैंस के साथ इस सफलता को सेलिब्रेट करना भी शुरू कर दिया है। डायरेक्टर अनीस बज्मी की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर नए। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने इसके प्रमोशन पर भी काफी मेहनत की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने सोमवार को भी किया बंपर कलेक्शन, चार दिन में कमाए इतने करोड़