अजहर को हीरो नहीं दिखाना चाहिए था: इमरान हाशमी
फिल्म की कामयाबी के लिए इमरान दर्शकों के साथ संबंध कायम करने को जरूरी मानते हैं। इसलिए वो खुश नहीं थे और उन्हें फ़िल्म पसंद नहीं आई।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इमरान हाश्मी की नयी फ़िल्म 'राज़ रीबूट' रिलीज के लिए तैयार हैं। वो इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अपनी पिछली फ़िल्म अज़हर की नाकामयाबी को स्वीकारने में इमरान को कोई हिचक नहीं है।
इमरान कहते हैं- हां, यह सच है कि अज़हर नहीं चली। इसकी असफलता के पीछे वजह के बारे में उनका कहना है- ''अज़हर के ना चलने की बड़ी वजह यह रही है, कि अज़हरुद्दीन को हमने फ़िल्म में हीरो के रूप में दिखाया था। हमने इसलिए दिखाया था, क्योंकि कोर्ट से उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। उन्हें बा-इज्जत बरी किया था। लेकिन ऑडिएंस ने उनके बारे में अलग परसेप्शन बना लिया था। शायद यही वजह है कि जब उन्होंने फ़िल्म देखी तो उन्हें लगा लगा कि हम शायद उन्हें गलत दिखा रहे हैं। इसलिए वो खुश नहीं थे और उन्हें फ़िल्म पसंद नहीं आई।''
इसे भी पढ़ें: राज रीबूट को इतने कट्स के बाद मिला ए सर्टिफिकेट
फिल्म की कामयाबी के लिए इमरान दर्शकों के साथ संबंध कायम करने को जरूरी मानते हैं। इमरान ने कहा-''एक दर्शक के साथ कनेक्ट होना बेहद जरूरी है। इसके ना होने की वजह से ही परेशानी होती हैं।'' अब इमरान 'राज रीबूट' के लिए गियर अप हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: ऐ दिल है मुश्किल के बारे में ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा
इस फिल्म से वो काफी जुड़ाव महसूस करते हैं, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में इमरान बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं। वो जानते हैं कि दर्शकों को यह फ़िल्म कितनी पसंद है। इसलिए इस फ्रेंचाइजी के वो अतिरिक्त जिम्मेदारी महसूस करते हैं। इमरान की आने वाली फिल्मों में 'बादशाहो' से उन्हें काफी उम्मीद है। 'राज़ रीबूट'16 सितंबर को रिलीज हो रही है।