इस एक्ट्रेस को ये क्या हो गया... जानें- क्या है इस 'एलियन' लुक के पीछे की वजह?
Elli AvrRam Photos एली अवराम ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें उन्होंने पूरी बॉडी पर बीटरुट यानी चुकंदर मास्क लगाया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस घर पर ही फिटनेस और ब्यूटी का ख्याल रख रही हैं। घर पर ही एक्ट्रेसेस फिटनेस के लिए वर्कआउट कर रही हैं और ब्यूटी के लिए घर पर खुद की स्किन का ख्याल रख रही हैं। इसमें एली अवराम का नाम भी शामिल है, जो घर पर अपनी स्किल का ध्यान रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने बीटरुट मास्क लगाया था, लेकिन उन्होंने अपने फेस पर ही नहीं पूरे शरीर पर ये लगा लिया।
अब उन्होंने ऐसा करने के बाद तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी अजीब लग रही हैं। इस फोटो में उनका लुक लोगों को आकर्षित कर रहा है और फैंस इस पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने मास्क लगाए इन फोटोज पर हंसते हुए लिखा- 'बीटरूट की दुकान...बीटरूट के लिए प्यार।' इन फोटो में उन्होंने बिकिनी पहने हुए हैं और पूरी बॉडी पर यह मास्क लगा रहा है, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है।
उन्होंने यह तस्वीरें शेयर करते हुए एक्सपेरिमेंट के पीछे की वजह भी बताई। दरअसल उन्होंने बीटरूट को पहले चेहरे पर लगाया था और बाद में उनकी होम स्टाफ ऊषा ने इसे पूरी बॉडी में लगाने का सुझाव दिया। एली ने फोटो कैप्शन में लिखा- 'ऊषा (मेरे घर में जो काम करती है) ने कहा- मैम पूरी बॉडी में लगाते हैं। इसलिए हमने शुरू किया चेहरे से और बाद में पूरे शरीर में लगा लिया। बाद में उसने मुझे एलियन कह दिया...मुझे अच्छा लगा कि उसे पता है ये'।
इससे पहले करीना कपूर ने भी अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने मुंह पर फेस मास्क लगा रखा था। कुछ दिन पहले करीना ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने काफतान ड्रेस पहनी है और फेस पैक लगाया है। इस फेस पैक के लिए करीना ने अपनी दोस्त निशा सरीन को श्रेय दिया है। जिसके बाद उनकी दोस्त निशा ने इस पैक को कैसे बनाना है ये भी बताया। वहीं, प्रियंका चोपड़ा घर पर ही खुद ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल कर रही थीं।