विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ekta Kapoor Case: एकता कपूर और शोभा कपूर को नहीं मिला गिरफ्तारी वारंट, फिल्म निर्देशक के वकील ने किया दावा

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 02 Oct 2022 06:26 PM (IST)

Ekta Kapoor Case हाल ही में जानकारी आई थी कि टीवी सीरियल और वेब सीरीज निर्माता एकता कपूर और उनकी ...और पढ़ें

Ekta Kapoor and Shobha Kapoor did not get arrest warrant film director lawyer claimed.
Ekta Kapoor and Shobha Kapoor did not get arrest warrant film director lawyer claimed.

नई दिल्ली, जेएनएन। Ekta Kapoor Case: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर बीते दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जानकारी आई थी कि बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने एकता कपूर की वेब सीरीज XXX के खिलाफ अरेस्ट वारंट भेजा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एकता कपूर द्वारा निर्मित सीरीज XXX सीजन-2 में सैनिक की पत्नी की आपत्तिजनक छवि में दिखाया गया है, जिसके बाद बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी ने वारंट जारी किया था।  

एकता कपूर ने जारी किया बयान

अब इन खबरों पर एकता कपूर के एक वकील ने बयान जारी किया है। उनके वकील ने कहा, हाल के दिनों में बेगूसराय में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आरोप लगाने वाली खबरें हैं। ये खबरें जो शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के वकील के कथित बयानों के आधार पर बनाए गए प्रतीत होते हैं, झूठे और गलत हैं, क्योंकि एकता कपूर या शोभा कपूर को कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं मिला है।  

दरअसल, इस वेब सीरीज में सैनिकों के अपमान का मामला है। इसमे कई सारे आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए है। उन्हीं में से एक सीन सैनिक की पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक सीन्स भी शामिल है। इसी को लेकर बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष ने की शिकायत

इस मामले को सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने दर्ज कराया था। शंभू कुमार का कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी को गलत तरीके से दिखाया गया है। बता दें एकता कपूर की ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी।