Dussehra 2022: अक्षय कुमार से लेकर कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा तक, सितारों ने फैंस को दी दशहरे की शुभकामनाएं
Dussehra 2022 पूरे देशभर में धूमधाम से विजय दशमी मनाई जा रही है और जगह-जगह पर रामलीला हो रही है। इस खास मौके पर भी अक्षय कुमार से लेकर कटरीना कैफ करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों ने अपने फैंस को बधाई दी।
नई दिल्ली, जेएनएन।Bollywood Stars Wishes On Dussehra: हर कोई 5 अक्टूबर को विजय दशमी बहुत ही धूमधाम से मना रहा है। इस खास दिन पर जगह-जगह रामलीला हो रही है। इस खास दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। कई सालों से बॉलीवुड सितारे भी रामलीला में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस साल जहां दिल्ली के लवकुश रामलीला में प्रभास खास मेहमान के तौर पर पहुंचकर रावण दहन करेंगे, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी अपने फैंस को इस खास मौके पर बधाई देने से पीछे नहीं रहे। अक्षय कुमार, कटरीना कैफ सहित इन बी टाउन सितारों ने अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी, तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'अपनी रोशनी को अंधेरों से लड़ने दो। हैप्पी दशहरा'। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में सेटल हो गई हों, लेकिन वह हर इंडियन पर्व को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।
संजय दत्त
शमशेरा एक्टर संजय दत्त भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिंग हैं। संजय दत्त ने फैंस को बधाई देते हुए लिखा, ' भगवान करे ये दशहरा पृथ्वी पर सभी के दुखों को दूर करे और सभी की जिंदगी और परिवार में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए। हैप्पी विजय दशमी'।
करीना कपूर
करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और फैंस को बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी दशहरा'।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देता है दशहरा का यह पावन अवसर । उम्मीद है आपका जीवन भी अच्छाई से भरा हो, बुराई का विनाश हो।आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।जय श्री राम'।
बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देता है दशहरा का यह पावन अवसर.
उम्मीद है आपका जीवन भी अच्छाई से भरा हो, बुराई का विनाश हो.
आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्री राम🙏🏻 #HappyDussehra ✨ pic.twitter.com/ypbpKZunR7— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 5, 2022
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने भी फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ एक खास मैसेज शेयर किया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, दशहरे का पावन पर्व, सत्य की जीत का संदेश दे रहा है, बुराई का दशानन अच्छाई की अग्नि में विध्वंस हो रहा है। प्रभु श्रीराम के आचरण और इस पर्व के संदेश को अपनाएं। इसी के साथ आप सभी को दशहरा पर्व की हजारो हजार शुभकामनाएं।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम पर फैंस को बधाई दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए 'हैप्पी दशहरा' लिखकर फैंस को विश किया। कटरीना कैफ के अलावा विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, वरुण धवन और सोनम जैसे सितारों ने फैंस को विजय दशमी की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: Dipika Chikhlia on Ravan Look: आदिपुरुष के रावण पर 'सीता' ने दी प्रतिक्रिया, कहा- श्रीलंका का किरदार मुगल...
यह भी पढ़ें: Adipurush:प्रभास और ओम राउत के बीच सबकुछ नहीं है ऑल इज वेल? एक्टर का गुस्से में वायरल हो रहा है वीडियो