मां दुर्गा की शक्ति, Shreya Ghoshal की आवाज... इस बंगाली गीत के बिना अधूरा है पूजा पंडाल; खूब होता है धुनुची नाच
पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है और इसी बीच श्रेया घोषाल का एक बंगाली गीत खूब चर्चा में ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा में छाया श्रेया घोषाल का ये बंगाली गीत
HighLights
श्रेया घोषाल का का बंगाली गीत दुर्गा पूजा में वायरल
हर पंडाल में बज रहा ये हिट गाना
गीत पर महिलाएं खूब करती हैं धुनुची नाच
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त दुर्गा पूजा की रौनक दिख रही है। त्योहार के इस सीजन में हर कोई झूम रहा है, खुशियां बांट रहा है। दुर्गा पूजा के खास मौके पर जगह-जगह पंडाल सजे हैं और लोग मां की भक्ति में लीन हैं। दुर्गा पूजा का एक ऐसा ही सुपरहिट गाना है, जिसे श्रेया घोषाल ने आवाज दी है और यह गाना इंटरनेट पर भी खूब वायरल है।
कौन सा है वो गाना?
अब यूं तो दुर्गा पूजा के मौके पर खूब गाने बजते हैं। इन गानों की खास बात यह है कि इन पर लोग खूब डांस भी करते हैं और झूमते हैं, खुशियां बांटते हैं। मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल जो खुद बंगाली परिवार से आती हैं, उन्होंने भी मां के लिए एक खास गाना गाया, जो हर साल दुर्गा पूजा में सुनाई देता है।
इस गाने का नाम है 'ढाक बजा कांसोर बजा' (Dhak Baja Kashor Baja)। जी हां, दुर्गा पूजा (Durga Puja 2026) और नवरात्रि के दौरान बजने वाला ये बेहद लोकप्रिय और ऊर्जावान बंगाली उत्सव गीत है। इस गाने पर बंगाली समुदाय के लोग जमकर नृत्य करते हैं। यहां तक कि गाना हर लगभग हर दुर्गा पूजा पंडाल में सुनाई दे ही जाता है।

इस गाने श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal Song) ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। वहीं गाने का संगीत संगीतकार जीत गांगुली (Jeet Gannguli) ने तैयार किया और इस गाने को गीतकार प्रिय चटर्जी (Priyo Chatterjee) ने लिखा है। दिलचस्प बात ये है कि ये तिकड़ी बंगाली समाज से ही आती है और तीनों ने अपने करियर में कमाल के गाने दिए हैं।
इंटरनेट पर भी वायरल है ये गाना
दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता तक, इस वक्त दुर्गा पूजा (Durga Puja Songs) की रौनक है। दुर्गा पूजा के दौरान ये गाना खूब बजता है। इस गाने की खास बात यह है कि ये बंगाल की सदियों पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा की जीवंत झलक है। आपको बता दें कि, बंगाल में मां दुर्गा (Maa Durga) के आगमन पर गाए जाने वाले गीतों को 'आगमोनी' कहा जाता है।

दुर्गा पूजा के नए एंथम के रूप में यही गाना निकल कर आया। जीत गांगुली और श्रेया घोषाल की जोड़ी ने यही गाना तैयार किया जो पारंपरिक वाद्यों ढाक, कांसर, शंख और आधुनिक बीट्स का शानदार संगम बने और उन्होंने यही किया। इस गाने पर महिलाएं खूब 'धुनुची नाच' (बंगाल का पारंपरिक नृत्य) करती हैं।

गाने की शुरुआती पंक्तियां दुर्गा पूजा के उत्सव और उत्साह को दर्शाती हैं, ढॉक बजा, कांशोर बजा, उलू दे आर शंख बजा...इसका मतलब है कि, ढाक यानि पारंपरिक ढोल बजाओ, कांसर यानि कांस्य की झांझ/घंटी बजाओ, उलू यानि महिलाओं द्वारा की जाने वाली शुभ ध्वनि दो और शंख बजाओ।
अब ये गाना फिर से इंटरनेट पर चर्चा में है और बॉलीवुड में भी दुर्गा पूजा की रौनक है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां काजोल (Kajol) से लेकर सुष्मिता सेन और बिपाशा बसु तक इस त्योहार को खूब मनाती हैं और इस वक्त सभी उसी सेलिब्रेशन में व्यस्त हैं।
