शिल्पा शेट्टी ने मनाया दुर्गा अष्टमी का त्यौहार, पारंपरिक अंदाज में किया कन्या पूजन!
Durga Puja 2019 शिल्पा शेट्टी जल्द फिल्म अभिनेता अभिमन्यु दसानी और शर्ली की फिल्म निकम्मा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगीl
नई दिल्ली, जेएनएनl आज दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर काजोल अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दुर्गा पंडालों का दौरा किया हैl देवी का आशीर्वाद लेने के लिए बिपाशा बसु ने भी दुर्गा पंडालों का दौरा किया हैं। इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस विशेष दिन को कन्या पूजन कर इसे परंपरागत अंदाज में मनाया है। परंपरा के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने दोपहर के भोजन पर अपने आवास पर कुछ लड़कियों को आमंत्रित किया थाl
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हम शिल्पा को लड़कियों को खाना परोसते हुए देख सकते हैंl जबकि उनका बेटा वियान अपनी मां को लड़कियों को खाना खिलाते हुए देख रहे है। उसने तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘होकर सिंह पर सवार माता आई है, था हमें इंतज़ार वो घड़ी आई हैl कोई गम ना आये मेरी जिंदगी में, खुशियाँ नसीब हो आपकी जिन्दगी मेंl दुर्गा अष्टमी की बधाई l #दुर्गाष्टमीl’
शिल्पा शेट्टी जल्द फिल्म अभिनेता अभिमन्यु दसानी और शर्ली के साथ फिल्म निर्देशक सब्बीर खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'निकम्मा' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगीl इस फिल्म के साथ वह एक लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2020 की गर्मियों में रिलीज होने वाली है। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की अग्रणी फिल्म अभिनेत्री रही हैंl उन्होंने व्यापारी राज कुंद्रा के साथ शादी की हैंl
शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी भी अभिनेत्री है और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl शिल्पा और शमिता को अक्सर एक साथ देखा जाता हैंl शिल्पा धर्म-कर्म को माननेवाली अभिनेत्री हैंl उन्होंने गोविंदा के मौके पर बेटे से दही हांडी की मटकी भी फोड़वाई थीl इसके अलावा शिल्पा शेट्टी मंदिर भी जाती हैl वह कई मौकों पर भारत के त्यौहार जोर-शोर से मनाती नजर आती हैंl