विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayushmann Khurrana गर्लफ्रेंड के पापा से बचने के लिए आवाज बदल बन जाते थे लड़की, एक्टर ने सुनाया मजेदार किस्सा

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 11 Aug 2023 12:59 PM (GMT+05:30)

Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana आयुष्मान खुराना इन दिनों ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ...और पढ़ें

Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana Instagram Image
Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana Instagram Image

नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Actor Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।  हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर लड़की बन कॉमेडी का डबल डोज देते हुए नजर आए थे। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वो रियल लाइफ में भी कई बार आवाज बदलकर लड़की बन चुके हैं।

आयुष्मान खुराना इन दिनों ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच अब एक्टर ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि रेडियो और थिएटर में काम करने के दौरान मिले अनुभव उन्हें बहुत काम आए। इसकी वजह से उन्हें ड्रीम गर्ल 2 में पूजा के किरदार में ढलने में काफी मदद मिली।

आयुष्मान ने शेयर किया मजेदार अनुभव

एक्टर ने कहा, "मेरे रेडियो जॉकी और थिएटर के अनुभव ने मेरी बहुत मदद की है, खासकर इस फिल्म में। जब मैं रेडियो स्टेशन पर काम कर रहा था तो मैं मजाक करने के लिए लड़की बनकर फोन करता था। इसके अलावा जब भी मैं अपनी पहली गर्लफ्रेंड को लैंडलाइन पर फोन करता था और अगर कॉल उसके पापा उठा लेते थे तो मैं आवाज बदलकर उसका फीमेल फ्रेंड बन जाता था।"

फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना लीड रोल प्ले कर रहे हैं। उनके साथ फीमेल लीड में अनन्या पांडे हैं। इनके अलावा ड्रीम गर्ल 2 कई और मंझे हुए कलाकार शामिल है। इस लिस्ट में परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, मनजोत सिंह, विजय राज, सीमा पाहवा, असरानी और अभिषेक बनर्जी का नाम शुमार है।

कब रिलीज होगी फिल्म

ड्रीम गर्ल 2 का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी एकता कपूर और शोभा कपूर ने उठाई। ये फिल्म साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सिक्वेल है। ड्रीम गर्ल 2 इस साल 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।