'मुझे सेक्स की देवी मत कहो'
शर्लिन चोपड़ा ने खुद को सेक्स की देवी कहे जाने पर ऐतराज जताया है। शर्लिन ने कहा कि वे खुद को सेक्स की देवी नहीं मानती हैं। हालिया एक इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा कि जब उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा,मैं कोई देवी नहीं हूं। मैं महत्वाकांक्षी हूं और औरत की ताकत को पहचानती हूं।
नई दिल्ली। शर्लिन चोपड़ा ने खुद को सेक्स की देवी कहे जाने पर ऐतराज जताया है। शर्लिन ने कहा कि वे खुद को सेक्स की देवी नहीं मानती हैं। हालिया एक इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा कि जब उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा, मैं कोई देवी नहीं हूं। मैं महत्वाकांक्षी हूं और औरत की ताकत को पहचानती हूं।
शर्लिन ने कहा, मैने हमेशा औरत के उस पहलू से लोगों को रू-ब-रू कराया है जो अहम है। मैं भी एक आम लड़की हूं। शर्लिन ने कहा कि उसके जीवन में भी प्यार और परिवार जैसे जज्बात हैं, जिनके लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। यही सारी चीजें हीं शर्लिन की आने वाली फिल्म कामसूत्र का आधार है।
शर्लिन ने अपनी फिल्म थ्री डी कामसूत्र के बारे में बताया कि ये फिल्म पुरानी कामसूत्र पर आधारित नहीं है। ये बिल्कुल नए तरीके की फिल्म है। शर्लिन ने कहा कि उन्होंने रेखा जी की उत्सव भी देखी है लेकिन उसकी कामसूत्र पुरानी दोनों फिल्मों से बिल्कुल अलग है। शर्लिन ने कहा कि सेक्स में भी प्यार होता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर