विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना रणवीर, ना ऋतिक... ‘Don 3’ में खुद हीरो बनेंगे फरहान अख्तर? फैंस के बीच मची हलचल!

Published: Sat, 21 Feb 2026 08:55 PM (GMT+05:30)

डॉन 3 की कास्टिंग को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं। रणवीर सिंह के बाहर होने की खबरों के बाद, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉन 3 (Don 3) इस समय इंडस्ट्री के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फिल्म से बाहर होने की खबरों के बाद ये लीड एक्टर की कास्टिंग को लेकर और चर्चा बटोर रही है। बीच में खबर आई कि फिल्म निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह के बीच क्रिएटिव डिफरेंस और कथित विवाद की वजह से ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चल गया है।

शाह रुख निभाएंगे लीड रोल?

इन चर्चाओं में एक और बात जुड़ गई, वो ये कि फरहान ने कथित तौर पर कुछ शर्तों के साथ शाह रुख खान के साथ डील कर ली है। कहा गया कि एक्टर दोबारा से इस पॉपुलर रोल को निभाने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि, नई खबरें एक बिल्कुल अलग ट्विस्ट का संकेत दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- Don 3 के विवाद के बीच Farhan Akhtar का हॉलीवुड में डेब्यू, भारत रत्न विजेता की भूमिका में दिखेंगे एक्टर

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर के डॉन 3 के डायरेक्टर के पद से हटने की अटकलें गलत हैं। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

Farhan

क्या रखी गई थी शर्त?

पहले खबरें थीं कि शाह रुख खान डॉन के रूप में वापसी करने के लिए सहमत हो गए थे, लेकिन वे चाहते थे कि निर्देशक एटली इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करें। हालांकि, अब इन दावों को गलत बताते हुए कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद फरहान ने शाह रुख से संपर्क नहीं किया था।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि डॉन फरहान की पसंदीदा फिल्म है, इसलिए सवाल उठता है कि वह फिल्म के निर्देशन से पीछे क्यों हटेंगे। एटली की कथित शर्त को भी खारिज कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि ताजा खबर के अनुसार, फरहान अख्तर अब खुद डॉन की मुख्य भूमिका निभाने पर विचार कर रहे हैं।

फिलहाल ऑफिशियल पुष्टि होने तक ये संशय बरकरार है कि डॉन 3 में लीड रोल कौन निभाएगा? इससे एक बात ये भी निश्चित है कि डॉन की कहानी अभी खत्न नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- Don 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री? रणवीर सिंह को रिप्लेस करने की खबरों पर पहली बार एक्टर ने किया रिएक्ट