यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2022: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची सुहाना खान, साड़ी पहनने में हुई इतनी बड़ी गलती
सुहाना खान जल्द नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करेंगी। इसका निर्देशन जोया अख्तर कर रही है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Suhana Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान आज करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने करियर में शाह रुख ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पर्दे पर शाह रुख ने रोमांटिक से लेकर एक्शन और कॉमेडी हर तरह के रोल निभाए हैं। शाह रुख की तरह ही उनकी बेटी सुहाना भी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। सुहाना अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। इसी बीच सुहाना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनती दिख रही हैं। इस दौरान सुहाना का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
साड़ी में सुहाना के लुक की हो रही है चर्चा
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर गुरुवार को दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। वहीं मनीष की इस पार्टी में सुहाना खान भी पहुंची। उनका साड़ी लुक फैंस के बीच काफी चर्चा में है। सुहाना ने इस पार्टी के लिए बेहद ही खूबसूरत क्रीम कलर की साड़ी कैरी की है, जिस पर सिल्वर कलर की बेहद ही खूबसूरत एंब्रॉयडरी है। वहीं उनका डीप नेक ब्लाउज उनके लुक को हॉट बना रहा है। इसके साथ ही सुहाना ने इस साड़ी को काफी अलग तरह से पहना है। सुहाना का लाइट मेकअप उनके लुक को और निखार रहा है। सुहाना को देखते ही पापाराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं सुहाना भी मुस्कुराते हुए पोज देती दिखीं।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
सुहाना खान के इस लुक को जहां कई फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई को उनका ये लुक ज्यादा खास नहीं लगा। इस पर कमेंट करते हुए कई उन्हें ट्रोल करते दिखे। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर सुहाना शाह रुख खान की बेटी नहीं होती तब ये और भी खूबसूरत होती।' एक ने लिखा, 'उसे आशीर्वाद दें..वह अब बड़ी हो गई है।' एक ने ट्रोल करते हुए लिखा, 'शाह रुख खान लग रही हैं।' एक यूजर की नजर सुहानी की साड़ी के पल्ले पर गई। उसने लिखा, 'मुझे लगता है कि सुहाना की साड़ी अटक गई है पीछे। पल्लू की तरफ से।'
