विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुन्ना भैया' नहीं Divyendu को मिर्जापुर में पहले ऑफर हुआ था ये रोल, फिर कैसे बने कालीन भैया की बिगड़ी औलाद?

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:01 PM (IST)

दिव्येंदु शर्मा को मिर्जापुर में पहले बबलू पंडित का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने खुद मुन्ना भैया का किरदार निभाने की इच्छा जताई।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) ने मिर्जापुर (Mirzapur)  में मुन्ना भैया का किरदार निभाया था जिसको काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद से दिव्येंदु जहां भी जाते हैं लोग उनसे मुन्ना भैया, मुन्ना भैया बोलकर सेल्फी मांगते फिरते थे।

लेकिन क्या आपको पता है कि दिव्येंदु को पहले मुन्ना भैया नहीं बल्कि विक्रांत मैसी के रोल बबलू पंडित के लिए अप्रोच किया गया था। फिर कैसे उन्हें ये रोल मिला और क्या है इसके पीछे की कहानी चलिए जानते हैं वो किस्सा।

ऑफर हुआ था बबलू पंडित का रोल

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक पुराने इंटरव्यू में दिव्येंदु ने खुद बताया था कि उन्हें बबलू पंडित के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। एक्टर बोले कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें सब कुछ ठीक लगा। लेकिन वही उत्सुकता वश पूछ लिया कि ये जो मुन्ना का किरदार था, ये कौन निभाएगा?

Divyendu

उन्होंने आगे कहा,'चाहे जो भी हो, जैसा भी हो, कुछ है। पता नहीं क्यों, एक अभिनेता के तौर पर मैं इस तरह से संघर्ष कर रहा था कि लोग मुझे हमेशा एक खुशमिजाज, बेफिक्र लड़के के रूप में देखते थे। मैं सोचता था कि फिर ये बहुत बॉक्सड हो जाएगा। तो एक ही तरीके से, मैं इतना परेशान था कि भगवान ने कहा, ठीक है, तुम्हें दे रहा हूं, हर दिन उदास मत रहो।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by HOB Originals (@humansofbombayoriginals)

मेकर्स ने पूछा - मुन्ना कैसा रहेगा?

इसके बाद ही शायद इन लोगों ने मुझे फोन किया, उन्होंने पूछा कि मुन्ना के बारे में आपका क्या कहना है, मैंने कहा शानदार। चलो इस पर काम करते हैं और इस तरह मैं मुन्ना बन गया।'

मिर्जापुर अब ओटीटी से बढ़कर फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि फिल्म ने मात्र 4 दिनों में भारत में 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन पर कर लिया है। पुराने किरदारों ने अपने-अपने रोल में वापसी की है और कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी फिक्स हुई है।

यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हुई है Mirzapur की 'गद्दी' की लड़ाई, बड़े पर्दे पर पार्ट-2 के जरिए लौटेगा 'कालीन भैया' का भौकाल?

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Mirzapur: The Movie ने किया धांसू कलेक्शन, सोमवार को गैंगस्टर थ्रिलर पर जमकर हुई धनवर्षा