दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, सूरज पांचोली, डिनो मोरिया समेत रिया का नाम शामिल; खुलेगा मौत का राज?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने की वजह से हुई थी।

दिशा सालियान मर्डर केस में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
HighLights
दिशा सालियान मर्डर केस में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
सूरज पंचोली समेत ये बड़े नाम शामिल
रिया चक्रवर्ती और डिनो मोरिया के खिलाफ भी एफआईआर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पू्र्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली सहित अन्य लोगों के साथ-साथ शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दिशा के पिता के वकील ने दी जानकारी
दिशा सालियान के पिता के वकील ने मंगलवार को कहा, 'आज, हमने सीपी कार्यालय में एक लिखित शिकायत (FIR) दर्ज की है और जेसीपी क्राइम ने इसे स्वीकार कर लिया है। आरोपी हैं-आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया (Dino Morea), सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) और उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह, सचिन वाजे और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सभी इस एफआईआर में आरोपी हैं'।
#WATCH | Disha Salian Murder case | Mumbai: Disha Salian's father Satish Salian's advocate, Nilesh Ojha says, "... Today, we have filed a written complaint to the CP office and the JCP Crime accepted it and this complaint is the FIR now... Accused are Aaditya Thackeray, Dino… pic.twitter.com/dzfPszOR9v
— ANI (@ANI) March 25, 2025
यह भी पढ़ें- 'अगले जन्म तुम मेरी...', रक्षाबंधन पर छलका Sushant Singh Rajput की बहन का दर्द; बचपन की फोटोज के साथ सुनाया किस्सा
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'परमबीर सिंह इस मामले में लीपापोती करने वाले मुख्य मास्टरमाइंड थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए झूठ गढ़ा। पूरी डिटेल एफआईआर में है। एनसीबी के जांच पत्र से साबित होता है कि आदित्य ठाकरे ड्रग कारोबार में शामिल थे, इस एफआईआर में उसके बारे में डिटेल दी गई है'।
कोर्ट ने उठाए पुलिस की जांच पर सवाल
इस घटना को हुए 6 साल हो गए हैं और इसे सिर्फ एक एक्सीडेंटल डेथ करार देने के लिए कोर्ट ने पुलिस की आलोचना की। इस महीने की शुरुआत से पहले भी मुंबई हाई कोर्ट ने दिशा की मौत की CBI जांच का आदेश दिया था।
-1789375781155.webp)
कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?
दिशा सालियान, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। 8 जून 2020 को यानी सुशांत की मौत के ठीक 6 दिन पहले सालियान की मुंबई के मलाड इलाके में एक बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई थी।
-1789375796324.webp)
इसके बाद उनकी मौत को एक एक्सीडेंटल डेथ बताया गया था। सुशांत सिंह की उनके अपार्टमेंट में हुई संदिग्ध मौत के बाद से दोनों की डेथ के बीच कोई कनेक्शन होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। वहीं सुशांत के केस में सीबीआई ने एक क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी थी जिसमें उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया, हालांकि भी इस पर सुनवाई होना बाकी है।
