विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपरहॉट Disha Patani ने बिकिनी में दिखाया अब तक का सबसे बोल्ड लुक, समंदर किनारे दिए कातिलाना पोज

Published: Sat, 27 Jul 2024 06:35 PM (IST)

बी-टाउन की ग्लैमरस दीवा दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी फिल्मों से कम और बोल्ड अवतार के लिए ज्यादा सुर्खियां बटोरती ...और पढ़ें

बिकिनी में दिशा पाटनी ने ढहाया कहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बिकिनी में दिशा पाटनी ने ढहाया कहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दिशा पाटनी की बिकिनी फोटोज वायरल
  2. दिशा की फोटोज पर मौनी ने किया कमेंट
  3. कल्कि 2898 एडी में दिखीं दिशा पाटनी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मॉडलिंग से फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वालीं दिशा पाटनी (Disha Patani) अच्छे से जानती हैं कि फैंस को कैसे दीवाना बनाया जाता है। वह अपने हर बोल्ड लुक से इंटरनेट पर सनसनी मचा देती हैं। उनकी हालिया बिकिनी फोटोज ने भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही किया है।

दिशा पाटनी उन बॉलीवुड हीरोइनों में शुमार हैं, जो अपनी बोल्डनेस के लिए ज्यादा लाइमलाइट बटोरती हैं। फिल्मों से ज्यादा उनके लुक की चर्चा ज्यादा होती है। शनिवार को भी उन्होंने अपनी हॉट फोटोज से फैंस का ध्यान खींच लिया है।

दिशा पाटनी ने बिकिनी मे मचाया कहर

दिशा पाटनी ने 27 जुलाई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक की सबसे बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ग्लैमरस क्वीन बिकिनी में किलर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। समंदर में बिकिन पहनकर दिशा पाटनी हुस्न की बिजलियां गिरा रही हैं।

यह भी पढ़ें- कातिलाना अदाओं से भरी हैं Disha Patani की ये तस्वीरें, ब्लैक आउटफिट में कुछ यूं गिराईं हुस्न की बिजलियां

Disha Patani

Photo Credit- Disha Patani Instagram

मौनी रॉय ने किया कमेंट

दिशा पाटनी की इतनी बोल्ड फोटोज देख फैंस क्या, उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। ढेर सारी आग वाली इमोजी के साथ उन्होंने अपनी दोस्त दिशा को हॉट बताया है। दूसरी ओर फैंस भी दिशा की इन तस्वीरों पर लट्टू हो गये हैं।

Disha Patani Bikini Photos

Photo Credit- Disha Patani Instagram

दिशा पाटनी पर फिदा फैंस

एक यूजर ने दिशा पाटनी को 'गॉडेस' बताया है। वहीं, एक ने कहा कि दिशा ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ाने के मिशन पर हैं। कुछ फैस ने उन्हे गॉर्जियस का टैग दिया तो किसी ने उन्हें हॉट कहा। प्यार और फायर इमोजी के साथ वह दिशा के लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Disha Patani Bold Pics

Photo Credit- Disha Patani Instagram

दिशा पाटनी की अपकमिंग मूवीज

बात करे दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की तो वह इसी साल 27 जून को रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में रॉक्सी के किरदार में नजर आई थीं। वह जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' और 'कंगुवा' में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- ब्लैक ड्रेस में सुपर हॉट बनकर इवेंट में पहुंचीं Disha Patani, 'बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से उड़ाए लोगों के होश