विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रूज पर Disha Patani ने बोल्ड अंदाज से उड़ाए होश, डीपनेक ड्रेस में दिखाया अब तक का सबसे Hot लुक

Published: Sun, 02 Jun 2024 03:02 PM (IST)

Disha Patani अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज के ...और पढ़ें

दिशा पाटनी ने बोल्ड ड्रेस में दिखाईं कातिलाना अदाएं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
दिशा पाटनी ने बोल्ड ड्रेस में दिखाईं कातिलाना अदाएं। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. क्रूज पर दिशा पाटनी ने ढहाया कहर
  2. रिवीलिंग ड्रेस में दिशा पाटनी का दिखा बोल्ड अंदाज
  3. दिशा पाटनी की तस्वीरों से मची खलबली

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिशा पाटनी (Disha Patani) बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने ग्लैमरस लुक के लिए हमेशा हेडलाइंस में छाई रहती हैं। एक बार फिर दिशा ने अपने बोल्ड अंदाज से चाहने वालों के होश उड़ा दिये हैं।

दिशा पाटनी कुछ दिन पहले अपनी दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। उन्होंने विदेश में अपनी फ्रेंड्स के साथ वेकेशन एन्जॉय किया, जिसकी झलकियां भी इंटरनेट पर शेयर कीं। समंदर किनारे दिशा की अदाओं को देख लोग दीवाने हो गये थे। अब एक्ट्रेस ने तस्वीरों की एक और सीरीज शेयर की है।

क्रूज पर दिशा ने ढहाया कहर

रविवार को दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने क्रूज पर इठलाते-बलखाते हुए एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज क्लिक कराईं। ग्रीन कलर की डीप-नेक ड्रेस में दिशा कहर बरपा रही थीं।

Disha Patani

यह भी पढ़ें- ब्लैक बॉडीकॉन में Disha Patani ने दिखाया हुस्न का जलवा, कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर धड़काए दिल

दिशा पाटनी ने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखने के लिए कोई एक्सेसरी नहीं पहनी थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप और रेड लिप शेड से खुद को किलर लुक दिया था।

Disha Patani Photos

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं। भीषण गर्मी में उनका ये बोल्ड अवतार और भी तापमान बढ़ा रहा है।

Disha Patani Photo

फैंस ने दिये ऐसे रिएक्शंस

'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' की हीरोइन की इन तस्वीरों को देख फैंस अपना दिल नहीं संभाल पा रहे हैं। कोई उन्हें हॉट बता रहा है तो कोई उन्हें स्टनिंग कह रहा है।

Disha Patani Pics

बहन खुशबू ने लुटाया प्यार

दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट में उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "बहुत क्लासी। यह हरा आजादी है।" इसी तरह फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Disha Patani movies

दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्में

दिशा पाटनी को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' में विलेन की भूमिका में देखा गया था। इसके लिए उनकी खूब प्रशंसा भी हुई है। अब उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार है। वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें- Ufff! बिकिनी में Disha Patani की अदाएं देख पक्का हार जाएंगे अपना दिल, हॉट फोटोज से बढ़ाया इंटरनेट का पारा