Disha Patani की नई तस्वीरें फैंस के दिलों पर गिरा रहीं बिजलियां
Disha Patani अपने फैंस को खुश करना जानती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें डालकर फैंस को क्रेजी कर देती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Patani अपने फैंस को खुश करना जानती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें डालकर फैंस को क्रेजी कर देती हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर शनिवार सुबह भी कुछ तस्वीरें शेयर कीं तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। चार घंटे में ही 91 हजार से ज्यादा लोगों ने इन तस्वीरों को लाइक किया है और हजारों कमेंट आ चुके हैं।
दिशा इन तस्वीरों में व्हाइट और ब्लू फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वे बेहद खूबसूरत, हॉट और प्यारी लग रही हैं। लड़के उन्हें खूबसूरत, प्यारी, ऐंजल, ब्यूटी और क्यूट कह रहे हैं। तो लड़कियां उन्हें रोल मॉडल बता रही हैं।
मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं दिशा
फिल्मों की बात करें तो दिशा पटानी इन दिनों मलंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह आदित्य राय कपूर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दिशा सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर भारत में नजर आई थीं। उनके छोटे से रोल को पसंद किया गया है।
लुक पर कर रही हैं मेहनत
दिशा पटानी अपने लुक पर काफी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने हाल में बिकनी में एक फोटो डाली थी, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।
टाइगर संग डिनर डेट पर आईं थी नजर
27 जून की रात दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के साथ डिनर डेट पर दिखी थीं। दिशा डेट पर काफी खुश दिख रही थीं। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। हालांकि इससे पहले खबरें आई थीं कि दोनों के बीच पिछले कुछ हफ्तों में दूरियां आई हैं। उनके ब्रेकअप की भी चर्चा थी। पर डिनर डेट पर साथ दिखकर दोनों ने ब्रेकअप की बातों को अफवाह करार दिया है।