विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Talwiinder और Disha Patani की डेटिंग खबरों के बीच सिंगर की एक्स ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'खराब किस्मत...'

Published: Wed, 14 Jan 2026 02:33 PM (IST)

दिशा पाटनी (Disha Patani) को हाल ही में पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह (Talwiinder Singh) के साथ एयरपोर्ट और एक रिसेप्शन ...और पढ़ें

तलविंदर को डेट कर रही दिशा पाटनी (फोटो-इंस्टाग्राम)

तलविंदर को डेट कर रही दिशा पाटनी (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. पहली बार दिखी तलविंदर की शक्ल

  2. दिशा पाटनी को डेट कर रहे सिंगर

  3. सिंगर की एक्स ने किया सावधान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दिनों दिशा पाटनी को पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू उर्फ तलविंदर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ मौनी रॉय और उनके पति सूरज नॉम्बियार भी थे। वहीं इसके तुरंत कुछ समय बाद दिशा और तलविंदर नुपूर सेनन के रिसेप्शन में भी देखा गया। फैंस का मानना है कि उन्होंने एक साथ आकर रिश्ते की कंफर्मेशन दे दी है।

तलविंदर की एक्स ने किया पोस्ट

अब इस मामले के बीच तलविंदर की पूर्व कथित गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिससे लग रहा है कि वो दिशा पाटनी को चेतावनी देने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- सिंगर तलविंदर सिंह को डेट कर रही हैं Disha Patani? हाथों में हाथ डाले नजर आईं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो

Talwinder

एक-दूसरे का हाथ पकड़े आए नजर

फंक्शन से वायरल हुई वीडियो और तस्वीरों में दिशा पाटनी और तलविंदर दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए। कुछ क्लिप में कथित तौर पर दोनों को हाथ पकड़े और अपने दोस्तों के साथ हंसते हुए भी देखा गया। तलविंदर को हमेशा अपनी परफॉर्मेंस के दौरान नकाब पहनकर स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा जाता है एयरपोर्ट पर ये पहला मौका था जब सिंगर का चेहरा कैमरे में कैद हुआ।

WhatsApp Image 2026-01-14 at 2.24.35 PM

सोनी ने सावधान रहने के लिए कहा

 मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक अब तलविंदर की पूर्व प्रेमिका सोनी कौर ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'सिर्फ HIV और STI’s ही नहीं, लोग श्राप और बदकिस्मती भी ढोते हैं, सावधान रहें कि आप किसके साथ सोते हैं।" यह संदेश तुरंत ऑनलाइन वायरल हो गया, और कई लोगों ने इसे पटानी और तलविंदर के बारे में फैल रही अफवाहों पर एक कटाक्ष के तौर पर लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कौन है नकाबपोश Talwiinder Singh, जिनके प्यार में गिरफ्त हुईं Disha Patani? ओ रोमियो एक्ट्रेस से 6 साल हैं छोटे