नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की बिकिनी फोटो सोशल मीडिया में काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनकी तस्वीरों को ख़ूब पसंद किया जाता है। फिटनेस फ्रीक दिशा अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। दिशा ने अब येलो बिकिनी में एक फोटो पोस्ट की है, जिसे महज़ दो घंटों में 13 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गयी इस फोटो में दिशा समंदर के बीचोंबीच सर्फ बोर्ड पर खड़ी नज़र आ रही हैंऔर उनके हाथ में एक स्टिक है। दिशा ने इस तस्वीर के साथ लिखा- एक्वामैन वाली फीलिंग आ रही है। तस्वीर में दिशा की परफेक्ट फिगर नज़र आ रही है। दिशा की फोटो पर तमाम फैंस ने कमेंट में आग की इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं ज़ाहिर की हैं। दिशा की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें नेशनल क्रश कहती है।
View this post on Instagram
दिशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी वैकेशन की फोटो पोस्ट करती हैं। दिशा के करियर की बात करें तो इस साल की शुरुआत में वो मलंग में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखी थीं। इस फ़िल्म में दिशा ने फीमेल लीड रोल निभाया था। अनिल कपूर भी एक अहम किरदार में थे। अगले साल दिशा सलमान ख़ान के साथ राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में दिखने वाली हैं।

View this post on Instagram
सलमान ने 27 दिसम्बर को अपने जन्मदिन पर बताया था कि फ़िल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ हो सकती है। सलमान के साथ दिशा भारत में काम कर चुकी हैं।
दिशा, टाइगर के साथ लम्बे अर्से से रिलेशनशिप में हैं। उनके परिवार के साथ वो छुट्टियां मनाने भी जाती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर कुछ नहीं बोला है। दिशा ने टाइगर के साथ बाग़ी 2 में फीमेल लीड रोल निभाया था। बाग़ी 3 के एक गाने में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस दिया था।
View this post on Instagram
दिशा ने एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, जिसकी एक हादसे में मौत हो जाती है। टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ दिशा की ख़ूब छनती है और अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरों पर वो कमेंट करती हैं।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप