विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सोना' भी और 'सुनहरे रिकॉर्ड' भी... एक साल में 180 गीत गाने वाला वो स्टार जिसने भारत को दिए Disco Songs

Published: Mon, 16 Feb 2026 02:34 PM (GMT+05:30)

वो सिंगर जिन्होंने अपने अनोखे गानों और म्यूजिक के लिए 80 और 90 के दशक पर राज किया। लता मंगेशकर ...और पढ़ें

भारत को डिस्को सॉन्ग्स देने वाले स्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

भारत को डिस्को सॉन्ग्स देने वाले स्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मात्र तीन साल उम्र थी जब एक गायक ने तबला सीखना शुरू कर दिया था। गायक को संगीत का हुनर उनके माता-पिता से मिला था जो खुद भी गायिकी में अव्वल थे। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, उस उम्र में एक गायक का पूरा मन संगीत में ही लगा हुआ था।

अपने 20s में आते-आते इस गायक ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर कब्जा कर लिया। शायद ही आपको पता है कि आज भारत में जिन डिस्को सॉन्ग्स को इतना पसंद किया जाता है, उसकी नींव पर इसी गायक ने रखी थी। इंडियन पॉप म्यूजिक में इतिहास रचने वाले इस गायक ने एक बार साल भर में 180 के करीब गाने गा दिए थे। इनका नाता किशोर कुमार (Kishore Kumar) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जैसे दिग्गजों से है।

भारत में डिस्को सॉन्ग्स लाने वाले गायक

यह गायक कोई और नहीं बल्कि हमेशा सोने से लदे रहने वाले अलोकेश अपरेश लहरी उर्फ बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) हैं जिन्हें भारत में 'डिस्को किंग' (Disco King) कहा जाता है।

bappi lahiri hit songs

बप्पी लहरी की पर्सनैलिटी जितनी अलग थी, उनके गाने भी एकदम अलग थे। 70 के दशक के आखिर में वह डिस्को सॉन्ग्स की लहर लेकर आए और 80 व 90 के दशक तक उन्होंने इंडस्ट्री में अपने पैर जमा लिए।

यह भी पढ़ें- जल्दबाजी में बना था Kishore Kumar का ये आइकॉनिक गाना, 57 साल पहले सिंगल टेक में करनी पड़ी थी शूटिंग

किशोर कुमार के रिश्तेदार हैं गायक

कहा जाता है कि लता मंगेशकर की सलाह के बाद ही बप्पी लहरी को समता प्रसाद के पास संगीत की तालीम लेने के लिए भेजा गया था। रिश्ते में किशोर कुमार के भांजे बप्पी लहरी ने 19 की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा और एक के बाद एक कई गाने गाए। साल 1982 में 'डिस्को डांसर' में गाया बप्पी का गाना 'आई एम अ डिस्को डांसर' दुनियाभर में छा गया था।

Bappi Lahiri

क्यों गिनीज में दर्ज है बप्पी लहरी का नाम?

80 के दशक में डिस्को सॉन्ग्स से लाखों-करोड़ों दिलों पर जादू चलाने वाले बप्पी लहरी ने गानों को न केवल अपनी आवाज दी, बल्कि हजारों गानों को कंपोज भी किया। जैसे उनके सोने चमकते, वैसा ही उनका करियर भी चमका और 180 गानों का रिकॉर्ड भी बनाया। साल 1986 में 33 फिल्मों के लिए 180 गाने बनाने के लिए बप्पी लहरी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है।

यह भी पढ़ें- 50 हजार का ताना और फिर... पंचम दा ने ऐसे लिया प्रोड्यूसर से 'म्यूजिकल बदला', कहानी उस ब्लॉकबस्टर गाने की