Move to Jagran APP

महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं सुधीर मिश्रा

सुधीर मिश्रा ने बायोपिक फिल्म बनाने को लेकर खुलासा किया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 04:11 PM (IST)
महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं सुधीर मिश्रा
महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं सुधीर मिश्रा

राहुल सोनी, मुंबई। प्रसिद्ध निर्देशक फिल्म की हालिया फिल्म दासदेव थी। जो कि मशहूर बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के कालजयी उपन्यास 'देवदास' पर आधारित थी। इसे नए कलेवर में पेश करने की कोशिश सुधीर मिश्रा ने की थी। इस फिल्म को लेकर जागरण डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सुधीर ने बायोपिक बनाने को लेकर बात की थी और कहा था कि, वो महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं। 

loksabha election banner

सुधीर मिश्रा ने बायोपिक बनाने को लेकर कहा था कि, वो महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं वो भी छिप कर। सुधीर मिश्रा कहते हैं, ''दिल से एक बायोपिक बनाने का बहुत मन है लेकिन छिपकर बनाना चाहता हूं। महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहता हूं, पर कोई बनाने दे तो बनाऊं। क्योंकि बायोपिक के साथ समस्या यह होती है कि, जो बड़ा इंसान है उसके वंशज उसके ठेकेदार हो जाते हैं। कुल, कुटुम्ब वो सब ठेकेदार जैसे रहते हैं। बात करें रिचर्ड एटनबरो ने जो फिल्म गांधी बनाई, उसमें सिर्फ एक एक्टर का महान पोट्रेयल है। बाकी सब एक्टर्स की ज्वाइस अच्छी नहीं थी। इस फिल्म गांधी जी का सिर्फ पोट्रेयल महान दिखाया गया है। चूंकि गांधी जी को इस फिल्म में जिस प्रकार दिखाया गया है वो इससे कई ज्यादा अच्छे और महान इंसान थे। उनकी महानता का रिचर्ड को इल्म ही नहीं है, क्योंकि वे अंग्रेज भी हैं। अगर मैं गांधी जी को थोड़ा क्रिटिसाइज करूं तो क्या दिक्कत है क्योंकि मेरा ही गांधी है। उन्हें फिल्म में अपने तरीके से दिखा सकता हूं। उन्हें थोड़ा क्रिटिसाइज करूंगा तो, वहीं उनसे इश्क भी करूंगा। गांधी जी में एक अलग ह्यूमर और सेल्फ कंफेशनल स्ट्रीक था। उनका हर काम अंडर क्रिटिजिज्म था चूंकि वो खुद अपने आपको गलत मानते थे। एेसा सेल्फ रिफलेक्टिव ह्यूमन आज तक नहीं हुआ, जो अपने आपको क्रिटिसाइज करे।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की सेहत को लेकर मॉम सोनी ने दी ये जानकारी

सुधीर आगे बताते हैं कि, जब गांधी जी फ्रीडम मूवमेंट लॉन्च कर रहे थे तो उन्होंने सबके साथ अपने समाज को भी उतना ही क्रिटिसाइज किया जितना किसी और को किया था। इसलिए कभी न कभी तो गांधी जी पर जरूर बायोपिक बनाऊंगा।'' 

यह भी पढ़ें: न प्रियंका न दीपिका, इंडिया के बाहर ये एक्ट्रेस नंबर वन

फिल्म दासदेव पिछले  साल अप्रैल में आई थी। इसमें देवदास के किरदार में राहुल भट्ट नजर आए थे। सुधीर का ये देवदास फिल्म थोड़ी अलग थी, क्योंकि फिल्म की पृष्ठभूमि राजनीतिक रखी गयी थी। इस फिल्म में रिचा चड्ढा पारो और अदिति राव हैदरी चांदनी के किरदार थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.