विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खुश होने का नाटक...', Ram Gopal Varma ने किया पद्म विभूषण विजेताओं पर पोस्ट, लोगों ने दी ये सलाह

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sat, 27 Jan 2024 07:35 PM (IST)

Padma Vibhushan Award 2024 भारत सरकार ने कुछ दिन पहले पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले लोगों की घोषणा की ...और पढ़ें

राम गोपाल वर्मा विजेताओं से नहीं खुश (Photo Credit: Instagram)
राम गोपाल वर्मा विजेताओं से नहीं खुश (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते गुरुवार, 25 जनवरी को भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले लोगों की घोषणा की थी। पुरस्कार पाने वाले 132 लोगों में साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी का नाम भी शामिल है। यह खबर सुनने के बाद कई सेलेब्स ने चिरंजीवी को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी, लेकिन अब निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने पोस्ट किया है और वह पद्म विभूषण पुरस्कार के विजेताओं से खुश नहीं हैं।

राम गोपाल वर्मा विजेताओं से नहीं खुश

इस बार पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए 5 लोगों के नाम सामने आए। इसमें वैजयंती माला, चिरंजीवी, एम वेंकैया नायडू, पद्मा सुब्रमण्यम और बिंदेश्वर पाठक का नाम है। अब निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है। वह चिरंजीवी के समान स्थान पर पद्मा सुब्रमण्यम और बिंदेश्वर पाठक को रखने पर खुश नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2024: चिरंजीवी को पद्मविभूषण, तो मिथुन चक्रवर्ती को पद्मश्री... पद्म अवॉर्ड्स से नवाजे जाएंगे ये सितारे

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा, 'मैंने श्री पद्मा सुब्रमण्यम या श्री बिंदेश्वर पाठक के बारे में कभी नहीं सुना और इसलिए उन्हें मेगास्टार के समान स्थान पर रखने से मैं इस पुरस्कार के लिए बिल्कुल भी रोमांचित नहीं हूं, लेकिन अगर चिरंजीवी गारू खुश हैं, तो मैं भी खुश होने का नाटक कर सकता हूं'।

लोगों ने लगाई निर्देशक की क्लास

यह ट्वीट अब वायरल हो रहा है और कुछ लोगों को राम गोपाल वर्मा की यह टिप्पणी पसंद नहीं आई है। इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको बिंदेश्वर पाठक के बारे में और ज्यादा पढ़ना चाहिए'। एक अन्य ने लिखा, 'अगर आपने बिंदेश्वर पाठक के बारे में नहीं सुना तो यह आपकी समस्या है। वह किसी सुपरस्टार या जिसे आप मेगा स्टार कहते हैं, उनसे कम नहीं हैं'।

कौन हैं पद्मा सुब्रमण्यम और बिंदेश्वर पाठक

बता दें कि पद्मा सुब्रमण्यम एक विश्व प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तक हैं और बिंदेश्वर पाठक एक समाज शास्त्री और सामाजिक उद्यमी थे, जिनका पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: Padma Vibhushan 2024: चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित होने पर मिल रहीं बधाइयां, बेटे-बहू ने किया ये पोस्ट