विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Andaz Apna Apna 2 को लेकर डायरेक्टर की दो टूक, सलमान-आमिर की फिल्म के सीक्वल पर आया अपडेट

Published: Sun, 20 Sep 2026 06:25 PM (IST)

निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है।

अंदाज अपना अपना फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

अंदाज अपना अपना फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. अंदाज अपना अपना 2 पर आया अपडेट

  2. डायरेक्टर ने सीक्वल को लेकर दिया बयान

  3. सलमान और आमिर की 90s की कल्ट मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 की कल्ट मूवी के तौर पर फिल्म अंदाज अपना अपना को जाना जाता है। सलमान खान और आमिर खान स्टारर इस मूवी के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अब इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना अपना 2 को लेकर स्पष्टीकरण दे दिया है और बताया है कि क्या भविष्य में इस मूवी का सीक्वल देखने को मिलेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि संतोषी ने इस मामले पर क्या कहा है-

अंदाज अपना अपना 2 पर बोले राजकुमार संतोषी

हाल ही में सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna) के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने समाचार एजेंसी IANS को दिए एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की सीक्वल को लेकर बात की है और बताया है-

ANDAZ APNA APNA

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 की असफलता से परेशान हुए राजकुमार संतोषी, फिल्म की कमाई पर हावी हुई Sunny Deol की छवि?

मैं सीक्वल बनाने में यकीन नहीं रखता आने वाली फिल्म भी एक कॉमेडी-एडवेंचर होगी और इसमें संगीत और ह्यूमर का अंदाज भी वैसा ही होगा, जैसा आपको फिल्म अंदाज अपना अपना में देखने को मिला था। फिल्म का नाम अदा अपनी अपनी है। हालांकि, इसकी कहानी और किरदारों काफी अलग होगा। अंदाज अपना अपना' पहले ही बन चुकी है। मैं उसी जॉनर और उसी तरह की कॉमेडी, एडवेंचर - अदा अपनी-अपनी में नए सिरे से पेश करने की कोशिश में हूं।

ANDAZ APNA APNA (2)

इस तरह से राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना अपना के सीक्वल को खारिज कर दिया है। मालूम हो कि साल 1994 में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, शक्ति कपूर और परेश रावल जैसे कई कलाकारों से सजी फिल्म अंदाज अपना अपना को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस दौर में ये मूवी बेशक कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही, लेकिन आज के दौर में इसे कल्ट माना जाता है।

नहीं चली राजकुमार संतोषी की पिछली

दरअसल बीते महीने निर्देशक राजकुमार संतोषी ने करीब 3 दशक बाद अभिनेता सनी देओल संग फिल्म बंटवारा 1947 के जरिए वापसी की थी। लेकिन सनी और संतोषी की ये कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई और फ्लॉप रही। बता दें कि इससे पहले सनी देओल बतौर अभिनेता राजकुमार संतोषी की घातक, दामिनी और घायल जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज में नजर चुके थे।

यह भी पढ़ें- 'सनी देओल मुस्लिम...' Shabana Azmi ने बताया क्या थी Batwara 1947 के असफल होने की वजह, एक्ट्रेस ने जाहिर किया दुख