डायरेक्टर केवी आनंद का हार्ट अटैक से निधन, रजनीकांत, कमल हासन सहित इन सितारों ने जताया शोक
तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का हार्टअटैक से चेन्नई में निधन हो गया। 54 वर्ष के आनंद अपने घर पर ही थे जबल तड़के 3 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा. हालत बिगड़े पर उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का हार्टअटैक से चेन्नई में निधन हो गया। 54 वर्ष के आनंद अपने घर पर ही थे जबल तड़के 3 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा. हालत बिगड़े पर उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। केवी आनंद के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।रजनीकांत, कमल हासन, अल्लू अर्जुन और खुशबू सुंदर सहित अन्य सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.
आनंद ने मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म थेनविन कोम्बाथ के साथ सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत की, और कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। सिनेमैटोग्राफर के रूप में उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों जैसे डोली साजा के रखना, जोश, नायक और खाकी में काम किया। उन्होंने 2005 की तमिल फिल्म काना कांडेन से अपने निर्देशन की शुरुआत की और छह और फिल्मों का निर्देशन किया।
रजनीकांत ने दुख प्रगट करते हुए लिखा कि ‘सम्मानित केवी आनंद का निधन चौंकाने वाला और दर्दनाक है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है जिन्होंने उन्हें खो दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले।‘
மதிப்பிற்குரிய கே.வி.ஆனந்த் அவர்களின் மறைவு மிகுந்த அதிர்ச்சியும், வேதனையும் அளிக்கிறது. அவரை பிரிந்து வாடும் அவரது குடும்பத்தாருக்கு என்னுடைய ஆழ்ந்த அனுதாபங்கள். அவருடைய ஆத்மா சாந்தி அடையட்டும்.— Rajinikanth (@rajinikanth) April 30, 2021
कमल हासन ने ट्वीट किया, 'केवी आनंद, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मैगजीन में फोटोग्राफ के तौर पर की थी। उन्होंने खुद को एक बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक के रूप में स्थापित किया। उनके निधन से सिनेमाजगत को भारी नुकसान हुआ है। मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।'
பத்திரிகைகளில் புகைப்படக் கலைஞராகத் தன் வாழ்க்கையைத் தொடங்கிய கே.வி.ஆனந்த் தளராத தன்முனைப்பினால் தன்னை ஒரு சிறந்த ஒளிப்பதிவாளராகவும், இயக்குனராகவும் நிலைநிறுத்திக் கொண்டவர். அவரது மறைவு சினிமாவிற்குப் பேரிழப்பு. அஞ்சலி.— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 30, 2021
एक्ट्रेस से नेता बनीं खुशबू सुंदर लिखती हैं, ‘यकीन नहीं हो रहा।‘
Just unbelievable!! #RIP #KVAnand 🙏🙏 pic.twitter.com/GDQ6fXeEAg— KhushbuSundar ❤️ (@khushsundar) April 30, 2021
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लिखते हैं कि 'बस अभी उठा और इस दुखद खबर के बारे में बता चला कि निर्देशक केवी आनंद अब नहीं रहे। बेहतरीन कैमरामैन, शानदार निर्देशक और एक अच्छे इंसान। सर हम आपको हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार और करीबियों को संवेदना।'
Just woke up to this sad news that Dir KV Anand garu is no more. Wonderful cameraman , brilliant director and very nice gentleman . Sir you will always be remember & missed . Condolences to the near , dear & family .
Rest in Peace Sir . #KVAnand pic.twitter.com/V6ombIxZcy— Allu Arjun (@alluarjun) April 30, 2021
‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा कि ‘वह एक भावुक, जबरदस्त रचनात्मक, बहुत प्यारे और व्यक्ति थे। इस क्षति से उबरने के लिए उनके परिवार को मेरी गहरी संवेदना। बाय केवी सर, इतनी जल्दी चले गए।‘
Can't come to terms with the sudden passing of K.V.Anand sir.
He was a passionate, tremendously creative and most importantly, a really sweet and kind man. My deepest condolences to his family and prayers to deal with this unbelievable loss.
Bye KV sir. Gone way too soon. ❤️— Siddharth (@Actor_Siddharth) April 30, 2021