Bhojpuri Cine Awards 2019: निरहुआ को मिले 11 अवॉर्ड, आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया
Nirahua Film Wins 11 Awards In Bhojpuri Cine Awards Ceremoney 2019 अवॉर्ड सेरेमनी में दिनेश लाल यादव को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स और आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Nirahua Film Wins 11 Awards In Bhojpuri Cine Awards Ceremoney 2019: भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड सेरेमनी 2019 में दिनेश लाल यादव को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स और खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। इसके अलावा निरहुआ एंटरटेनमेंट को अलग अलग श्रेणी में कुल 11 पुरस्कार मिले। वहीं, खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि निरहुआ एंटरटेनमेंट को भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड 2019 की सेरेमनी में 11 अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। निरहुआ ने इस पोस्ट के साथ ही एक फोटो भी शेयर की है। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ के उनके और उनके भाई, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे विजेता ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया है कि पिछले दिनों कोलकाता में आयोजित भोजपुरी सिनेमा अवार्ड सेरेमनी में उनकी फिल्मों और टीम ने सभी बड़े अवार्ड्स जीत लिए। दिनेश लाल यादव को फिल्म बॉर्डर के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के अवॉर्ड से नवाजा गया। आम्रपाली दुबे को फिल्म एनएच 3 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। एनएच 3 के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टेस सुभी शर्मा बनीं। इसी तरह कुल 11 अवॉर्ड्स निरहुआ की फिल्मों को हासिल हुए हैं।
View this post on Instagram
दिनेश लाल यादव निरहुआ के फैंस ने इन अवॉर्ड्स के जीतने पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। इसी कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे फिलहाल अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ द लीडर' की शूटिंग कर रहे हैं। फैंस ने इन दोनों स्टार्स को पिछली बार एक साथ 'लालू की लीला' फिल्म में देखा था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram