Move to Jagran APP

निरहुआ और अम्रपाली दुबे की फिल्म कलाकंद का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर इस हिट जोड़ी ने मचाया बवाल

Dinesh Lal Yadav Nirahua And Amrapali Dubey Movie Kalakand Trailler Out फिल्म में कॉमेडी रोमांस और लव ट्राएंगल देखने को मिलने वाला है। वहीं फिल्म में कई ऐसी घटनाएं है जो दर्शकों को कभी हँसने पर तो कभी रोने पर मजबूर कर देंगी।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaPublished: Fri, 26 May 2023 03:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 03:58 PM (IST)
निरहुआ और अम्रपाली दुबे की फिल्म कलाकंद का ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर इस हिट जोड़ी ने मचाया बवाल
Dinesh Lal Yadav Nirahua And Amrapali Dubey Upcoming Movie Kalakand Trailler Release

नई दिल्ली, जेएनएन। Kalakand Trailler Release: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी आने वाली मच अवेटेड भोजपुरी फिल्म कलाकंद को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में बार फिर से उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल प्ले करती दिख रही हैं।

loksabha election banner

निरहुआ और आम्रपाली की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

दिलचस्प हे कलाकंद की कहानी

दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म कलाकंद का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों से काफी अलग है। इसमें निरहुआ किसी काजल के प्यार में एक मिठाई की दुकान खोलते हैं, जिसके बाद उनकी दुकान चल जाती है और उनके विरोधियों को इस बात से काफी दिक्कत होने लगती है। ट्रेलर में आपको सभी कलाकारों की एक एक झलक देखने को मिल रही हैं। सभी अपने किरदार में इस तरह रमे नजर आ रहे हैं। एक बार फिर से दर्शक निरहुआ और अम्रपाली की जोड़ी देखकर हैप्पी हो गए हैं।

फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा

आपको बता दें कि कलाकंद को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म का नाम जितना यूनिक है उतनी ही यूनिक इसकी कहानी है। क्योंकि दर्शकों को फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और लव ट्राएंगल देखने को मिलने वाला है। वहीं फिल्म में कई ऐसी घटनाएं है जो दर्शकों को कभी हँसने पर तो कभी रोने पर मजबूर कर देंगी। फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। बता दें कि यह एक पारिवारिक फिल्म होगी, जिसमें इमोशन, मस्ती और कॉमेडी सब कुछ देखने को मिलेगा।                                                                 

ये लोग भी फिल्म में निभा रहे हैं अहम भूमिका

वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी के बैनर तले बनी कलाकंद के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। वहीं, कलाकंद की कहानी और निर्देशन संतोष मिश्रा कर रहे हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सुन्नी शर्मा और संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.