Move to Jagran APP

BHOJPURI HOLI SONG: निरहुआ-आम्रपाली का TIK TOK होली सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखें वीडियो

इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। निरहुआ के इस गाने का नाम टिक टॉक होली है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 04:11 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 04:11 PM (IST)
BHOJPURI HOLI SONG: निरहुआ-आम्रपाली का TIK TOK होली सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखें वीडियो
BHOJPURI HOLI SONG: निरहुआ-आम्रपाली का TIK TOK होली सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) इंडस्ट्री में सुपस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। दिनेश लाल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनका गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाता है। निरहुआ की जोड़ी सबसे ज्यादा एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ पसंद की जाती है। दोनों ने कई फिल्मों मेंं एक साथ स्क्रीन शेयर किया है। हाल ही इसी जोड़ी का एक नया गाना रिलीज हुआ है। एक्टर का ये गाना होले के मौके पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही निरहुआ को ये सॉन्ग यूट्यूट पर धमाल मचा रहा है। 

loksabha election banner

जुबली स्टार दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे का नया गाना 'रंग डालबा त देहब हजार गारी' 25 फरवरी को रिलीज हुआ था। इस गाने को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं अब होली के मौके पर इन्हीं दोनों स्टार्स का एक और नया होली सॅन्ग रिलीज हुआ है। ये नया गाना है 'होली कब तू मनइबा'। इसा गाने को अबतक 10 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। निरहुआ के इस गाने का नाम 'टिक टॉक होली' है। गाने का बोल 'दिन भर पर टिक टॉक पर मुंह बिचकइबू त रंगवा कब लगवइबू हो...'। बात दें कि निरहुआ अपने अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। अब वे लगातार सिंगिंग के क्षेत्र में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने मिलकर गाया है। वीडियो में दोनों ही अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रहे हैं। इनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यूट्यूब पर अबतक 900 से अधिक फैंस कमेंट्स कर चुके हैं, सभी गाने को बहुत ही अच्छा बता रहे हैं। निरहुआ के इस गाने को रजनीश मिश्रा ने बनाया है। इसके साथ प्यारे लाल ने इस गाने को लिखा है। खबरों की माने तो निरहुआ का दूसरा गाना 'आव ए आम्रपाली निरहुआ रंग डाली' भी जल्द ही आने वाला है। इस वीडियो में भी निरहुआ, आम्रपाली के साथ नजर आएंगे। भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती है। इसी वजह से ये दोनों ज्यादातर वीडियो में साथ नजर आते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.