विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काजोल की ‘छुटकी’ का ट्रांसफॉर्मेशन लुक कर देगा हैरान, फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 12:59 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 29 May 2021 04:44 PM (GMT+05:30)

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में छुटकी का किरदार एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने निभाया था। पूजा को आज भी यकीन ...और पढ़ें

Photo Credit - Pooja Ruparel Instagram Photo Screenshot
Photo Credit - Pooja Ruparel Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली,जेएनएन। शाहरुख खान और काजोल स्टारर सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ये फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। इस फिल्म के हर किरदार ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी। लेकिन क्या आपको फिल्म में काजोल की बहन 'छुटकी' उर्फ राजेश्वरी सिंह का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री याद हैं? अगर नहीं तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं। साथ ही अब वो कैसी दिखती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Ruparel (@poojaruparel)

ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीरें हो रहीं वायरल  

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में छुटकी का किरदार एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने निभाया था। पूजा को आज भी यकीन नहीं होता है कि फिल्म के इनते साल बीत जाने के बाद भी लोग उन्हें भूले नहीं। उन्हें ऐसा लगा था कि लोगों को शाहरुख और काजोल के अलावा कोई उनके किरदार को याद भी नहीं करेगा। आज वो 40 साल की हो गईं है। अब उन्हें पहचान पाना आपके लिए थोड़ा से मुश्किल है। 40 वर्षीय पूजा के ट्रांसफॉर्मेशन लुक की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Ruparel (@poojaruparel)

डीडीएलजे के लिए नहीं दिया था ऑडिशन  

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए पूजा ने खुलासा किया था कि उन्होंने डीडीएलजे के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया था। वहीं वो खुद इस बात से हैरान हैं कि लोगों को अभी भी वो याद हैं। यही नहीं इससे पहले भी वो शाहरुख खान के साथ 'किंग अंकल' में काम कर चुकी थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Ruparel (@poojaruparel)

सोनाक्षी सिन्हा की हैं कजिन   

आपको जानकर हैरानी होगी कि पूजा एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनके चाचा लगते हैं इस तरह सोनाक्षी सिन्हा उनकी कजिन हैं। वहीं अब वो एक स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा मैं वायसओवर करती हूं। पूजा ने फिल्म 'एक्स: पास्ट इज प्रेजेंट' और 'पेला आधी अक्षर' में काम किया है।