विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border 2: कौन हैं परम वीर चक्र से सम्मानित निर्मलजीत सिंह, जिनका किरदार निभा रहे दिलजीत दोसांझ?

Published: Sat, 26 Jul 2025 11:33 AM (IST)

वॉर एक्शन ड्रामा बॉर्डर 2 (Border 2) अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ बने वायुसेना अधिकारी। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ बने वायुसेना अधिकारी। फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 3 जनवरी 2026 को रिलीज होगी बॉर्डर 2
  2. दिलजीत निभाएंगे इस सैनिक की भूमिका
  3. सेट से दिलजीत ने शेयर किया वीडियो

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज में एक नाम बॉर्डर 2 (Border 2) का भी है। सनी देओल अपने बटालियन में तीन नए होनहार कलाकारों को लेकर आ रहे हैं- वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉर्डर 2 की कास्ट महीनों से फिल्म की शूटिंग कर रही थी जो अब आखिरकार पूरी हो गई है। दिलजीत दोसांझ ने सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह किसका किरदार निभा रहे हैं।

खत्म हुआ बॉर्डर 2 का शूट

आज शहीद विजय दिवस (Shaheed Vijay Diwas) है और इस खास मौके पर उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता सेट पर वरुण धवन और अहान शेट्टी समेत बाकी टीम को लड्डू खिला रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन में लिखा, "बॉर्डर 2 का शूट खत्म हो गया। फिल्म में शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों जी का किरदार निभाने का मौका मिला।" इस वीडियो पर वरुण ने कमेंट कर लिखा, "पाजी एक शॉट बाकी है, अनुराग बोल रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से 'फौजी' Ahan Shetty की फोटो आई सामने, वर्दी पहन मिट्टी से सने दिखे एक्टर

कौन थे शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों?

निर्मलजीत सिंह सेखों भारतीय वायु सेना के एक बहादुर पायलट और शूरवीर योद्धा थे, जिन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वह भारतीय वायुसेना के एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें यह सर्वोच्च सैन्य सम्मान प्राप्त हुआ है।

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 अगले साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। बात करें अन्य कलाकारों की तो फिल्म में रश्मिका मंदाना, सोनम बाजवा और मौनी रॉय जैसी हीरोइन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने बदला हुलिया, नया लुक देख फैंस बोले- 'रामायण के हनुमान बनने की तैयारी शुरू'