दिलबर गर्ल नोरा फतेही का एक और धमाका, डांस वीडियो हो रहा वायरल
नोरा फतेही का यह सॉन्ग वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले नोरा का पिछले साल आया गीत दिलबर खूब वायरल हुआ थ।
मुंबई। पिछले साल आई फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर गीत पर दिलकश अंदाज में नजर आने वाली नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में वजह है एक डांस वीडियो जिसे खुद नोरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, नोरा फतेही ने जिस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है वह मलयाली फिल्म 'आयमकुलम कुचुन्नी' (ayamkulam kochunni) का गीत है। इस मलयाली गीत पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने गजब का डांस किया है। आपको बता दें कि, नोरा फतेही अपने बेली डांस Belly Dance के लिए जानी जाती हैं और इस गाने में भी उन्होंने बेली डांस का तड़का लगाया है। नोरा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पूरा वीडियो देख सकते हैं -
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 11 विनर और भाबी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे कर रही हैं लावणी, देखिए वीडियो
नोरा द्वारा शेयर किए गए इस गीत के वीडियो को खूब व्यूज मिल रहे हैं और लगातार यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि, नोरा फतेही के लिए पिछला साल 2018 भी शानदार रहा था। फिल्म 'सत्यमेव जयते' का गीत 'दिलबर' पर अपने बेली डांस से सबको नोरा ने प्रभावित किया था।
नोरा फतेही के बारे में जानकारी दें तो वे हार्डी संधू संग पंजाबी सॉन्ग 'नाह' कर चुकी हैं। वे इंडो-कैनेडियन मूल की हैं। नोरा ने बॉलीवुड फिल्म रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस से कदम रखा था। इसके बाद क्रेजी कुक्कड़ फैमिली में भी दिखाई दी थी। इसके बाद नोरा को बिग बॉस से जबरदस्त पॉपुलेरिटी मिली थी।