Dil Hi Toh Hai Song Out: प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर संग किया लिप लॉक, देखें वीडियो
Dil Hi Toh Hai Song Out 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म द स्काई इज़ पिंक का पहला गाना दिल ही तो है सामने आ चुका है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज़ दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' से अपना कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म का जबरदस्त इमोशऩल ट्रेलर रिलीज़ किया जा चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना 'दिल ही तो है' रिलीज़ हुआ है जिसमें प्रिंयका चोपड़ा फरहान अख्तर संग रोमांस करती नज़र आ रही हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा,'जज्बा या जरुरत, प्यार में सब जायज़ है, क्योंकि दिल ही तो है'।
इस गाने में प्रियंका और फरहान दिल्ली की तंग गलियों और छत में रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। गाने को प्रीतम द्वारा कम्पोज किया गया है, और आवाज़ अरिजीत सिंह, अमृता ने आवाज़ दी है। गाने के लिरिक्स गुलज़ार ने दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Dabangg 3: एक्टिंग करने के बाद अब डायलॉग भी लिख रहे हैं सलमान खान!
इस गाने में फरहान खान एक सीधे साधे व्यक्ति की तरह नज़र आ रहे हैं और दूसरी तरफ प्रियंका एक मनचली लड़की की तरह दिखाई दे रही है। दिल ही तो है गाने में दोनों की कमाल कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
आपको बताते चलें कि शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है, जिसे फरहान और प्रियंका की बेटी जायरा वसीम सुनाने वाली हैं। जायरा वसीम इस फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो एक बीमारी के चलते अब इस दुनिया में नहीं हैं।
हाल ही में टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'स्काई इज़ पिंक' का वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा समेत फरहान अख्तर और शोनाली बोस भी मौजूद थे। अपनी फिल्म देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी भावुक हो गई थीं। इस फिल्म को 11 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।