क्या सलमान खान ने गणपति सैलिब्रेशन के दौरान की स्मोकिंग? वीडियो वायरल
सलमान खान ने बीते दिनों गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े धूमधूम से मनाया। बहन अर्पिता के घर हुई गणेश पूजा में वो शामिल हुए उन्होंने परिवार के साथ आरती की।Photo- Bollywood Buzz Youtube
नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान ने बीते दिनों गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े धूमधूम से मनाया। बहन अर्पिता के घर हुई गणेश पूजा में वो शामिल हुए, उन्होंने परिवार के साथ आरती की। इसके बाद गणपति विसरजन के टाइम भी सलमान ने जमकर डांस किया। सलमान के पूजा करने से लेकर डांस तक के कई वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुए। लेकिन अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्मोकिंग करते दिख रहे हैं।
बॉलीवुड बज़ नाम के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड हुए इस वीडियो में सलमान सिगरेट पीते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा और बहनोई अतुल अग्नीहोत्री भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान साफ सिगरेट पीते दिख रहे हैं। हालांकि ये वीडियो गणपति विसरजन से पहले का है या बाद का इस बारे में की जानकारी नहीं है। लेकिन फैंस भाईजान को ऐसा करते देख उनसे ख़फा नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सलमान ने गणपति विसरजन के दौरान अर्पिता के घर पर जमकर मस्ती की थी। इस दौरान उनका पूरा परिवार और कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद थे। सलमान खान ने जमकर डांस किया था। उस दौरान के उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे जिसमें वो डेजी शाह और स्वरा भास्कर के साथ डांस करते दिख रहे थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में 'भारत' में नज़र आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। फिल्म ने पर्दे पर अच्छी कमाई की थी। वहीं दर्शकों का दिल जीतन में भी ये फिल्म कामयाब रही थी। इसके अलावा भाईजान 'दंबग 3' में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म में शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल बड़ पर्दे पर रिलीज़ होगी।