सलमान ने विवेक को नहीं किया है माफ, एक बार फिर किया नजरअंदाज
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच का विवाद जगजाहिर है। विवेक कई बार सलमान से सार्वजनिक तौर पर भी माफी मांग चुके हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान ने उन्हें अभी तक माफ नहीं किया है।
मुंबई। सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच का विवाद जगजाहिर है। विवेक कई बार सलमान से सार्वजनिक तौर पर भी माफी मांग चुके हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान ने उन्हें अभी तक माफ नहीं किया है।
मसूरी में अजय देवगन ने फैन्स के साथ खिंचवाई फोटो, देखें तस्वीरें
वैसे फिल्म इंडस्ट्री में सलमान को बड़े दिलवाला कहा जाता है। लेकिन जब कभी भी बात विवेक ओबेरॉय की आती है तो मामला उलट जाता है। सुनने में आया है कि एक बार फिर सलमान खान ने विवेक को नजरअंदाज किया। सोमवार सुबह बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में ऐसा ही कुछ घटित हुआ।
रणबीर-दीपिका हुए जज्बाती, खुलकर सामने आई रिश्ते की सच्चाई
सूत्र ने बताया, 'सलमान स्टूडियों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। वहीं डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग चल रही थी। यहां विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी भी मौजूद थे। लेकिन मीडिया से बातचीत के बाद सलमान को कुमार वैनिटी वैन में ले गए। यहां फिल्म के सभी लीड एक्टर्स मौजूद थे। सलमान वहां गए, विवेक को देख वहां से लौट गए।'
शादी के बाद बॉलीवुड से दूर हुईं करिश्मा कपूर कमबैक पर बोलीं
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'कुमार भी पीछे-पीछे लौट आए। साथ में रितेश और आफताब भी थे। चारों ने बाहर ही बात की, जबकि विवेक वैन में ही बैठे रहे।'
सलमान और विवेक से बात नहीं हो सकी। सलमान के करीबी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, 'हां वो कुमार से मिले थे। लेकिन यह सभी एक्टर्स के लिए जरूरी नहीं था कि वो सभी से मिलें। हर कोई वहां काम के सिलसिले में ही गया हुआ था।'