दीया मिर्जा ने शादी और बेटे के जन्म के बाद पहली बार मनाई दिवाली, तस्वीर शेयर कर जताई खुशी
ऐसे कई सितारे भी थे जिन्होंने शादी के बाद पहली दिवाली मनाई है। इन सितारों में अभिनेत्री दिया मिर्जा का नाम भी शामिल है। हालांकि दीया के घर डबल खुशी थी पहली तो शादी और दूसरी थी उनके बेटे आव्यान का जन्म।
नई दिल्ली, जेएनएन। दीपावली का त्योहार 4 नवंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स के घर में भी दीपावली का त्योहार मनाया गया। सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी दीपावली की झलक भी दिखाई। ऐसे कई सितारे भी थे जिन्होंने शादी के बाद पहली दिवाली मनाई है। इन सितारों में अभिनेत्री दिया मिर्जा का नाम भी शामिल है। हालांकि दीया के घर डबल खुशी थी, पहली तो शादी और दूसरी थी उनके बेटे आव्यान का जन्म।
दरअसल दीया मिर्जा की शादी और उनके बेटे के जन्म के बाद की ये पहली दीपावली थी। जिसे दीया ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। दीया मिर्जा ने इसकी झलक भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिखाई। दीया मिर्जा ने दीपावली की पूजा करने के बाद अपने परिवार के साथ एक तस्वीर सेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर बी तेजी से वायरल हो रही है।
दीया मिर्जा ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। जिसमें दीया मिर्जा अपने कुछ ही महीनें पहले जन्में बेटे को गोद में लिए खड़ी हैं। दीया के साथ उनके पति वैभव रेखी और उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी भी खड़ी हैं। इन चारों की इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीया ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी दिवाली हमारे परिवार की तरफ से आपके परिवार को। प्यार, सच्चाई, शांति और विस्डम की रोशनी से आपका अंधेरा दूर हो जाए।'
दीया मिर्जा की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स दीया की इस तस्वीर पर कमेंट कर परिवरा की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही साथ अभइनेत्री को दीपावली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि दीया मिर्जा इसी साल फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद अप्रैल के महीने में दीया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं हाल ही में मई के महीने में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था। हालांकि दीया की डिलीवरी प्रीमच्योर थी ऐसे में उन्होंने बेटे के जन्म के करीब डेढ़ महीने बाद इस बारे में बताया था।