विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Teaser: पुरानी कहानी, पुराना मंजर... 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर ने पीठ में घोंपा खंजर?

Published: Tue, 03 Feb 2026 03:14 PM (IST)

Dhurandhar The Revenge Teaser: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, उस 'धुरंधर 2' का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज हुआ। ...और पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज का टीजर आउट

धुरंधर द रिवेंज का टीजर आउट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो...ये लाइनें धुरंधर 2 के टीजर पर एकदम सटीक बैठती हैं। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई और तब से इसका बज कम नहीं हुआ है। थिएटर में धमाका करने के बाद धुरंधर नेटफ्लिक्स पर आई और वहां भी नंबर 1 बनी हुई है।

उम्मीद के मुताबिक नहीं निकला टीजर

वहीं मेकर्स ने वादा किया था कि 3 फरवरी को 12.12 बजे टीजर रिलीज किया जाएगा। हालांकि टीजर तय वक्त पर रिलीज हुआ लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक नहीं निकला और लोगों ने मेकर्स को ट्रोल कर दिया। कुछ लोगों ने इतने फनी कमेंट किए हैं जिन्हें पढ़कर हंसी आ जाएगी।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar- The Revenge Teaser: खून, जुनून और जबरदस्त एक्शन! 'धुरंधर 2' के टीजर ने उड़ाए होश; बवाल हैं रणवीर सिंह

कैसा है टीजर?

टीजर देखकर इतना तो कंफर्म है कि धुरंधर 2 पहले पार्ट से कहीं ज्यादा ब्रुटल होने वाली है। लेकिन जितनी धुरंधर की हाईप है टीजर उतना अच्छा नहीं निकला क्योंकि ज्यादातर सीन पार्ट 1 के ही थे। जिसे देखकर लगा कि धुरंधर के पोस्ट क्रेडिट सीन में थोड़ा धमाकेदार बीजीएम और थोड़ा वायलेंस जोड़ दिया हो।

 

क्या अलग है टीजर में?

टीजर पूरी तरह रणवीर सिंग के किरदार पर फोकस किया गया है जो ल्यारी को अपने मुट्ठी में करने का इरादा रखता है। रहमान डकैत की झलक टीजर में देखने को नहीं मिली है और उसकी जगह रणवीर सिंह ने ले ली है। यानि रहमान की जगह अब ल्यारी पर हम्जा का राज होगा। हालांकि दर्शकों को यह टीजर कुछ खास पसंद नहीं आया और सबने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

लोगों ने किए फनी कमेंट्स

टीजर का इंतजार कर रहे दर्शकों को इससे निराशा झेलनी पड़ी और उन्होंने इसे ट्रोल कर दिया। एक ने लिखा, 'ओए चूना लगा दिया चूना, ये तो मूवी के लास्ट सीन को ही टीजर बना दिया'। एक ने कमेंट किया, 'हमें टीजर में कुछ नया चाहिए था, ये हमने पहले ही मूवी में देख लिया है'। एक ने लिखा, 'एवरीवन टू आदित्य धर- डार्लिंग-डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा'।

 

एक ने कमेंट किया, 'जो थिएटर में दिखाया था वो ही दिखा दिया'। एक ने कमेंट किया, 'स्कैम कर दिया रे स्कैम'। एक ने लिखा- 'गद्दारी करबे'। खैर जो भी हो आदित्य धर ने टीजर रिलीज कर दिया है और आगे की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ हिंट नहीं दिया है।

धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी और इसका सामना यश की टॉक्सिक से होगा।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: होली पर होगा धुरंधर 2 का हल्ला, टीजर के बाद शुरू हुई ट्रेलर की तैयारी?