'Dhurandhar 2' भारत में 6 मिनट छोटी होगी रिलीज; ओवरसीज में फिल्म की अवधि 3 घंटे 55 मिनट, क्या है माजरा?
'धुरंधर: द रिवेंज' के भारत और ओवरसीज में रन टाइम अलग-अलग होने को लेकर कई फैंस के मन में सवाल ...और पढ़ें

'धुरंधर: द रिवेंज' के रन टाइम में डिफरेंस का कारण/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हमजा अली मजारी' और 'जसकीरत सिंह रंगी' के दमदार किरदारों में रणवीर सिंह एक बार फिर से 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में धमाल मचाते दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है।
इसी बीच फिल्म के भारतीय और विदेशी रनटाइम को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। आखिर भारत और विदेशों में फिल्म का रनटाइम अलग-अलग क्यों है? आइए नीचे डिटेल्स में जानते हैं:
'धुरंधर 2' के भारतीय और विदेशी रनटाइम में कितना है फर्क?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को 'A' सर्टिफिकेट देकर पास किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में 21 कट्स और कई सीन्स में बदलाव के बाद भारत के लिए इसका फाइनल रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट तय किया गया है।
वहीं, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट और AMC थिएटर की लिस्टिंग के अनुसार, 'धुरंधर: द रिवेंज' का रनटाइम विदेशों में 3 घंटे 55 मिनट का है। यह भारत के रनटाइम के मुकाबले पूरे 6 मिनट ज्यादा है। अब कई फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के रनटाइम में इंडिया और विदेशों में इतना डिफरेंस क्यों है?
यह भी पढ़ें- PVR-INOX के लिए 'धुरंधर' साबित होगी 'Hamza Ali Mazari' की ल्यारी? PL Capital ने गेमचेंजर बताते हुए दिया टारगेट
आखिर क्यों 'धुरंधर: द रिवेंज' के रनटाइम में है यह फर्क?
रिपोर्ट्स की मानें तो, किसी भी फिल्म का रनटाइम वहां के दर्शकों की पसंद, मनोरंजन की आदतों और खास तौर पर कल्चर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। ऐसे में भारतीय सेंसर बोर्ड किसी भी ऐसे सीन या डायलॉग को पास करने से बचता है, जिससे भविष्य में कोई विवाद खड़ा हो या समाज में कोई गलत संदेश जाए।

भारत में 'धुरंधर 2' के लिए तय किया गया रनटाइम इसलिए कम है, क्योंकि यहां सेंसर बोर्ड ने फिल्म में जरूरत से ज्यादा हिंसक सीन्स और अभद्र शब्दों वाले डायलॉग्स पर आपत्ति जताते हुए कुल 21 कट लगाए हैं।
वहीं, विदेशी ऑडियंस और उनकी पसंद को देखते हुए ओवरसीज मार्केट में फिल्म के अनकट वर्जन को ही रिलीज किया जा रहा है। इसी वजह से विदेशों में मूवी का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट तय किया गया है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Live: धूम मचाने आ गया 'धुरंधर', रणवीर सिंह की फिल्म से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें
