विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किसे बचा रहे...' Dhurandhar 2 की सफलता पर Deepak Tijori का CBFC पर तंज, आधी गाली म्यूट करने पर भी उठाए सवाल

Published: Fri, 27 Mar 2026 09:17 AM (IST)

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच, अभिनेता दीपक तिजोरी ने CBFC पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म में ...और पढ़ें

दीपक तिजोरी ने धुरंधर 2 पर उठाए सवाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

दीपक तिजोरी ने धुरंधर 2 पर उठाए सवाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. दीपक तिजोरी ने 'धुरंधर 2' की सेंसरशिप पर सवाल उठाए

  2. CBFC द्वारा अपशब्दों को म्यूट करने पर आपत्ति जताई

  3. OTT पर मौजूद अनम्यूज वर्जन पर भी कसा तंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) रिलीज होते ही धूम मचा रही है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। धुरंधर 2 का फीवर लोगों के सिर चढ़ा हुआ है जिस वजह से अभी तक कई लोग इसके बारे में अपनी राय रख चुके हैं।

सेंसशिप का क्या है मकसद?

एक तरफ जहां कई दर्शकों और मशहूर हस्तियों ने फिल्म की खूब तारीफ की है। वहीं इस चर्चा के बीच, अभिनेता दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) ने फिल्म पर सवाल उठाए हैं। दीपक ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को लेकर सीबीएफसी पर तंज किया है और कहा है कि इस तरह की सेंसरशिप के पीछे का मकसद उन्हें समझ नहीं आ रहा है।

Deepak

यह भी पढ़ें- कौन है Ellisar? जिसे आदित्य धर ने बनाया 'सुपरस्टार'; Dhurandhar 2 में विदेशी आवाज वाली यंग हसीना की कहानी

इंस्टा पर दीपक ने लिखा नोट

दीपक ने इंस्टाग्राम पर एक काली स्क्रीन की तस्वीर शेयर की, जिस पर 'धुरंधर पार्ट 2: द रिवेंज' लिखा था और साथ में एक छोटा सा लाल दिल भी बना था। उन्होंने लिखा, “मुझे मानना पड़ेगा... शायद मुझसे कुछ छूट रहा है। शायद मेरे पास केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) या उसके बोर्ड सदस्यों जैसी बुद्धि नहीं है। क्योंकि मुझे सच में यह समझ नहीं आता कि आधी गालियों को म्यूट क्यों किया जाता है और आधी को रहने दिया जाता है? कहीं-कहीं कुछ को रहने दें और कुछ को पूरी तरह से म्यूट कर दें?”

उलझन पैदा कर रहा एक सवाल

उन्होंने आगे कहा, “खासकर तब जब फिल्म को पहले से ही 18+ सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिसका साफ मतलब है कि यह एडल्ट्स के लिए बनी है। तो आखिर हम यहां किसको बचा रहे हैं? और किससे… सिर्फ आधे शब्द से? और फिर वो बात आती है जो मुझे वाकई उलझन में डाल देती है। वही फिल्म, एक या दो महीने के अंदर, OTT पर रिलीज हो जाती है… पूरी तरह से अनम्यूट… बिना किसी बदलाव के ठीक वैसे ही जैसे उसे होना चाहिए था। बच्चे आराम से उसे घर पर परिवार के साथ बैठकर देखते हैं और सब कुछ साफ सुनाई देता है।”

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Deepak Tijori (@deepaktijoriteam)

आखिर क्या समझना चाह रहे दीपक?

बता दें कि दीपक तिजोरी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने CBFC के सर्टिफिकेशन पर सवाल उठाया और कहा, 'तो मैं बस ईमानदारी से यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि एडल्ट के लिए सिनेमाघरों में किसी चीज को आधा म्यूट करना कितना समझदारी भरा है, जबकि वही चीज थोड़े दिनों बाद घर पर पूरी आवाज में सुनाई देती है?' उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है इसमें कोई तर्क हो, जो उन्हें समझ नहीं आ रहा हो, या फिर शायद हम इस पर जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं।

सर्टिफिकेशन के अनुसार, सीबीएफसी ने बदलाव के लिए कुल 21 सुझाव दिए थे, जिनमें से सभी में अत्यधिक हिंसा के दृश्य को कम करने की बात कही गई थी। धुरंधर का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। धुरंधर उस साल एक भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी। धुरंधर पार्ट 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त ने अपनी भूमिकाओं को दोहराया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रामनवमी के मौके पर 'धुरंधर 2' ने काटा गदर, बमफाड़ कमाई ने हिलाया बॉक्स ऑफिस