विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 में रणवीर ने लिया दीपिका पादुकोण का 19 साल पुराना बदला? वीडियो देख फैंस बोले- 'आदित्य धर को सलाम'

Published: Fri, 27 Mar 2026 05:38 PM (IST)

धुरंधर 2 की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने मजाकिया ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण का 19 साल बाद 'धुरंधर 2' में रणवीर ने लिया बदला/ फोटो- Instagram

दीपिका पादुकोण का 19 साल बाद 'धुरंधर 2' में रणवीर ने लिया बदला/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। इस फिल्म का एक-एक सीन दर्शकों को सिनेमाघरों में उनकी जगह से हिलने नहीं दे रहा है। मूवी के गाने हों या 'हमजा अली' के दमदार डायलॉग्स, हर एक सीन पर जमकर तालियां बज रही हैं।

अब हाल ही में फिल्म के एक सीन को लेकर इंटरनेट पर एक मजेदार चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का मानना है कि लास्ट क्लाइमेक्स सीन में रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का बदला लिया है।

बेरहमी से मुकेश मेहरा ने स्क्रीन पर किया था कत्ल

'धुरंधर 2' के इस सीन के तार लोगों ने साल 2007 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' से जोड़ दिए हैं। 'ओम शांति ओम' के क्लाइमेक्स में दीपिका पादुकोण के ऑनस्क्रीन कैरेक्टर 'शांतिप्रिया' को मार दिया जाता है। जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है, उन्हें बता दें कि 'ओम शांति ओम' में दीपिका ने एक फेमस एक्ट्रेस 'शांतिप्रिया' का किरदार अदा किया था, जो एक मैरिड प्रोड्यूसर के प्यार में पड़ जाती है।

यह भी पढ़ें- Dhruv Rathee ने Dhurandhar 2 को 'सच्ची घटना' से प्रेरित के बजाए बताया 'व्हाट्सएप फॉरवर्ड', सुप्रीम कोर्ट से भी किया सवाल

राइजिंग स्टार शांतिप्रिया चोरी-छिपे प्रोड्यूसर मुकेश मेहरा से शादी कर लेती है और प्रेग्नेंट हो जाती है। मुकेश, शांतिप्रिया को बच्चा अबॉर्ट करवाने के लिए कहता है, लेकिन जब वह इनकार कर देती है और उसे एक्सपोज करने की धमकी देती है, तो मुकेश उसे मारने की साजिश रचता है। मुकेश मेहरा उसे बहला-फुसलाकर एक बड़े से आलीशान महल में लेकर जाता है और वहां जाकर शांतिप्रिया को जिंदा जला देता है। 'ओम' अपनी 'शांति' को बचाने जाता है, लेकिन वह भी उसमें मर जाता है। इस फिल्म में 'मुकेश मेहरा' का किरदार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने निभाया था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Hemakshi Goswami (@daybookofhemakshi)

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने कैसे लिया बदला?

'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स में लोगों ने कुछ ऐसी ही समानता नोटिस की है। स्पाई थ्रिलर फिल्म में भारतीय अंडरकवर एजेंट 'हमजा' (रणवीर सिंह), मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के खिलाफ एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। मुकेश मेहरा की तरह ही मेजर इकबाल को भी लगता है कि सबकुछ उसके कंट्रोल में है। उसे फिल्म में हमजा की पहचान पता लग जाती है और वह उसे मारने की प्लानिंग करता है। हालांकि, हमजा स्क्रिप्ट बदल देता है। वह उसे सिर्फ मारता नहीं है, बल्कि उससे ढंग से बदला लेता है।

हमजा मेजर इकबाल के टुकड़े-टुकड़े कर देता है। उसे बुरी तरह घायल करने के बाद वह उसे केरोसिन से भरे टैंकर पर बांधकर लाता है और फिर पटरियों पर केरोसिन डालकर एक जलता हुआ लाइटर छोड़ देता है, जिससे टैंकर फट जाता है।

dhurandhar 2 ranveer singh-deepika padukone  (1)

यूजर्स बोले- असली पति ने ले लिया बदला

सोशल मीडिया पर 'ओम शांति ओम' और 'धुरंधर 2' के इन दोनों वीडियो का एक कोलाज तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "भाई मुकेश को मारने की प्लानिंग तो 19 साल पहले ही शुरू हो गई थी।" दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "19 साल बाद शांतिप्रिया के असली पति ने उसकी मौत का बदला ले ही लिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आदित्य धर की इस पीक डिटेलिंग को हम सलाम करते हैं।"

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के बाद Arjun Rampal निभाएंगे एक और धमाकेदार किरदार, 'खूंखार विलेन' के बाद बनेंगे 'बिलेनियर'