विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 स्टंटमैन के साथ शूट हुए Dhurandhar 2 के खतरनाक सीन्स, निर्देशक Aditya Dhar ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

Published: Thu, 16 Apr 2026 10:44 AM (GMT+05:30)

'धुरंधर 2' की कहानी से लेकर रणवीर सिंह का दमदार एक्शन तक दर्शकों का दिल जीत रहा है। हाल ही ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के  ऐसे शूट हुए थे एक्शन सीन्स/ फोटो- Instagram

धुरंधर 2 के ऐसे शूट हुए थे एक्शन सीन्स/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की अपार सफलता से गदगद हुए निर्देशक आदित्य धर अपनी पूरी कास्ट और क्रू का शुक्रिया अदा करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। आदित्य ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर से लेकर म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत और अलग-अलग डिपार्टमेंट में दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों की जमकर सराहना की है।

हालांकि, इन सबके बारे में बात करते हुए आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के सेट्स से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आदित्य धर ने एक्शन टीम के काम करने के तरीके और स्टंट्स से जुड़ा एक हैरान करने वाला वाकया हाल ही में साझा किया है।

बेतुके आइडियाज लेकर एक्शन टीम के पास जाते थे आदित्य धर

'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने रणवीर सिंह से दमदार एक्शन करवाने वाली टीम का शुक्रिया अदा करते हुए इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक लंबे कैप्शन में निर्देशक ने लिखा,

"धुरंधर में मेरी एक्शन टीम में एजाज गुलाब, सी युंग ओह, यानिक बेन, रमजान बुलुट और विशाल त्यागी शामिल थे। पक्के इरादे और पागलपन के बीच एक पतली-सी लाइन होती है, जिसे मैंने इस फिल्म के लिए हर दिन पार किया। मैं हर दिन एजाज भाई के पास बेतुके आइडियाज लेकर जाता था और उन्हें बड़े उत्साह से सुनाता था। जैसे हम किसी बड़े आदमी को 'प्रेशर कुकर' में पका सकते हैं... बिजी सड़क पर किसी को बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर खींचना... या फिर तीस आदमियों को सीलिंग फैन से उल्टा लटकाकर उसे चालू कर देना। ये एक्शन सीन्स के लिए सिर्फ आइडिया नहीं थे, बल्कि ऐसी मुश्किलें थीं जो मैं बड़ी ही आसानी से उन्हें थमा देता था। खास बात यह थी कि हर बार उनका रिस्पॉन्स एक जैसा होता था, कोई हिचकिचाहट नहीं, कोई जजमेंट नहीं। वे सिर्फ 'ओके' बोलते थे और कहते थे कि इसे कैसे करना है, इसका हल निकालते हैं। यही सोच उनकी असली पहचान है।"

adityadharfilms_1776230234_3875619993333733248_465234516

यह भी पढ़ें- 'अगर Dhurandhar 2 नहीं होती तो...', रणवीर सिंह की फिल्म के चलते Dacoit को हुआ नुकसान? अदिवि शेष ने किया रिएक्ट

'मुंबई के लगभग सभी स्टंटमैन का कर लिया था इस्तेमाल'

शूटिंग के दिनों को याद करते हुए आदित्य धर ने बताया, "मुझे अभी भी याद है कि मैंने एक बार एजाज भाई को बोला कि हमारे पास स्टंटमैन कम पड़ रहे हैं, बार-बार वही चेहरे दिख रहे हैं। उन्होंने मेरी तरफ देखा और बड़ी सहजता से जवाब दिया 'हमने मुंबई के लगभग सभी स्टंटमैन का इस्तेमाल फिल्म में कर लिया है, अब कोई नहीं बचा है।' फिल्म में 400 से ज्यादा स्टंटमैन परफॉर्म कर रहे थे। यह आंकड़ा अविश्वसनीय है, लेकिन उस वक्त इसकी जरूरत थी। हालांकि, इतने सारे स्टंटमैन के बीच जो एक चीज फिल्म खत्म होने के बाद भी मेरे साथ रह गई, वह था आप सबका अपनापन और फिल्म के सीन्स में बारीकियां।"

adityadharfilms_1776230234_3875619994130696430_465234516

क्लाइमैक्स डिजाइन करने वाले शख्स की जमकर की तारीफ

आदित्य धर ने अपनी पोस्ट में मिस्टर सी युंग ओह की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ एक्शन डिजाइनिंग ही नहीं की, बल्कि दोनों पार्ट्स के क्लाइमैक्स को भी शानदार तरीके से कोरियोग्राफ किया। उन्होंने 'जसकीरत' के साथ हुई घटना को इस तरह गढ़ा, जिससे लोगों को भारी इमोशंस और दर्द महसूस हुआ। निर्देशक ने लिखा, 

"यानिक और रमजान ने 'अरशद पप्पू गैंग वॉर' के पागलपन से लेकर 'बाबू डकैत' के सफाए तक, पूरे सीन को जीवंत कर दिया। विशाल (बाबा एसएफएक्स) वह बैकबोन हैं, जिसकी वजह से हम इतना कुछ करने में कामयाब हुए। जिस तरह से तुम धमाकों की टाइमिंग, हाइट और बारीकियों को समझते हो, वह बहुत खतरनाक था, लेकिन तुमने इसे जिस सटीकता से अंजाम दिया, उसने हम सभी का आत्मविश्वास बढ़ाया।"

dhurandhar 1

'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड कर ली है छप्परफाड़ कमाई

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। रिलीज के 28 दिनों के अंदर यह फिल्म भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। नॉर्थ अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक इस फिल्म का डंका बज रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मूवी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन कल तक 1727 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: 28वें दिन अचानक बदला धुरंधर 2 का गणित, स्पाई थ्रिलर ने छापे करारे नोट