विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Gadhvi Death: 'धूम' डायरेक्टर संजय गढ़वी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कुणाल कोहली ने जताया दुख

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 19 Nov 2023 12:07 PM (IST)

Sanjay Gadhvi Death बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का ...और पढ़ें

निर्देशक संजय गढ़वी का निधन (Photo Credit: X)
निर्देशक संजय गढ़वी का निधन (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sanjay Gadhvi Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का आज रविवार, 19 नवंबर को निधन हो गया है। संजय गढ़वी ने 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि संजय गढ़वी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

मॉर्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक

मिली जानकारी के अनुसार, संजय गढ़वी आज सुबह जब लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें सीने में दर्द उठा। वह पसीने से भीग गए। इसके बाद संजय को पास के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: मलयालम एक्टर Vinod Thomas का निधन, कार के अंदर मिला शव

सदमे में परिवार और फैंस

संजय गढ़वी का इस तरह चले जाना पूरे बॉलीवुड के लिए क्षति है। उनके निधन की खबर से पूरा परिवार और फैंस सदमे में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक संजय गढ़वी का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में ही है। जानकारी के मुताबिक, आज 19 नवंबर की ही देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। उनके निधन के बाद कई बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

संजय गुप्ता और कुणाल कोहली ने जताया दुख

संजय गढ़वी की मौत की खबर सुनने के बाद फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा 'बहुत जल्दी चला गया दोस्त। आपकी हमेशा खुश रहने वाली ऊर्जा को याद करूंगा। मेरे दोस्त, तुम्हें शान्ति मिले'।

इसे साथ ही निर्देशक कुणाल कोहली ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा 'यह चौंकाने से परे है। संजय गढ़वी कभी नहीं सोचा था कि मुझे आपका मृत्यु लेख लिखना पड़ेगा। YRF में कई सालों तक कार्यालय साझा किया, लंच डब्बे, चर्चाएं कीं। तुम्हारी याद आएगी मेरे दोस्त। इसे स्वीकार करना बहुत कठिन है'।

यह भी पढ़ें: Ind vs Aus 2023: टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद पहुंचीं Urvashi Rautela, फेवरेट क्रिकेटर के सवाल पर दिया ये जवाब