विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश की ट्रिप में पिता धर्मेंद्र के साथ फ्रेंडली होने की कोशिश में लगे सनी देओल, बाप ने प्यारे बेटे लिए कही ये बात

By Anand KashyapEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 08:20 AM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिलहाल बड़े पर्दे के दूर चल रहे हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया ...और पढ़ें

प्रतीक सहजपाल और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र- तस्वीर : Instagram: aapkadharam
प्रतीक सहजपाल और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र- तस्वीर : Instagram: aapkadharam

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिलहाल बड़े पर्दे के दूर चल रहे हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। धर्मेंद्र अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र अपने बड़े बेटे अभिनेता सनी देओल के साथ हिमाचल प्रदेश की ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप की तस्वीरों और वीडियो को अभिनेता सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं।

इस बीच धर्मेंद्र ने खुलासा किया है कि सनी देओल हिमाचल प्रदेश की ट्रिप में उनके साथ फ्रेंडली होने की कोशिश कर रहे थे। इस बात की जानकारी धर्मेंद्र ने खुद दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे सनी देओल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बाप-बेटे की यह जोड़ी हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ों के बीच में अपनी कार से साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में सनी देओल और धर्मेंद्र सर्दी के गर्म कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों हंस रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने खास पोस्ट लिखा है। दिग्गज अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दोस्त, मैं बहुत खुश हूं मेरा लाडला बेटा मुझे छुट्टियां मनाने के लिए खूबसूरत हिमाचल ले गया। प्यारी यात्रा, एक शर्मीला और अंतर्मुखी सनी खुल रहा है और अपने बूढ़े पापा से दोस्ती कर रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

सोशल मीडिया पर सनी देओल और धर्मेंद्र की हिमाचल ट्रिप की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दिग्गज अभिनेता के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों बाप-बेटे की इस जोड़ी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में धर्मेंद्र छलकाये जाम, आइए आपकी आंखों के नाम गाने पर परफॉर्म कर रहे थे।

यह गाना धर्मेंद्र की 1968 में आयी फिल्म मेरे हमदम मेरे दोस्त का है, जिसे मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी। गाना धर्मेंद्र और नायिका शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया था। यह गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है। धर्मेंद्र ने इस गाने के वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करे हुए कैप्शन में लिखा था- 'एक जगह रुकने पर... यह गाना सनी की कार में बज रहा था... सनी ने अचानक कहा- पापा, मेरे लिए इस गाने पर परफॉर्म कीजिए... मैं मना नहीं कर सका। उम्मीद है, आफ सब इसे पसंद करेंगे।'