विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जंजीर' के लिए आखिरी पसंद थे बिग बी, जावेद अख्तर से यह सुनते ही धर्मेंद्र को आया गुस्सा, बोले- काश सीखा होता..

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 11 Oct 2022 11:24 PM (IST)

Dharmendra Response to Javed Akhtar अपनी हर बात को बेबाकी से कहने के लिए सुर्खियों में रहने वाले जावेद अख्तर ...और पढ़ें

File Photo of Javed Akhtar and Dharmendra Deol. Photo Credit/ Fanpage Twitter
File Photo of Javed Akhtar and Dharmendra Deol. Photo Credit/ Fanpage Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक और शायर जावेद अख्तर अपने काम के अलावा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर की गिनती इंडस्ट्री के उन सेलेब्रिटी में होती है, जो बेबाकी से अपने दिल की हर बात कहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के करियर की सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' को लेकर खुलासा किया। लेकिन जावेद अख्तर के खुलासे से धर्मेंद्र देओल को बुरा लगा है। उन्होंने पलट कर जावेद अख्तर को करारा जवाब दिया है।

जावेद अख्तर ने बताया कि फिल्म जंजीर के लिए हीरो की तलाश के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल किया है, लेकिन बिग बी इस फिल्म के लिए मेकर्स की आखिरी पसंद थे। जावेद अख्तर ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट धर्मेंद्र को ध्यान में रखते हुए लिखी गई थी, लेकिन किसी कारण उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। प्रकाश मेहरा के पास स्क्रिप्ट थी पर हीरो नहीं।

तिनके को डूबते का सहारा बने थे अमिताभ

जावेद ने बताया कि प्रकाश मेहरा कई एक्टर के पास वह यह फिल्म लेकर गए लेकिन सबने रिजेक्ट कर दिया। इनमें से कुछ अब इस दुनिया में नहीं हैं तो कुछ अब भी जिंदा हैं। दरअसल, वह दौर ही राजेश खन्ना का था। राजेश खन्ना को भगवान माना जाता था। फिल्म में रोमांस और संगीत का एंगल खूब चलता था, जो कि इस फिल्म में नहीं था। 'जंजीर' की कहानी एक ऐसे हीरो की थी, जो शुरू से लेकर अंत तक नाराज, सीरियस और कठोर था। यह रोल कोई नहीं करना चाहता था।

धर्मेंद्र ने दिया करारा जवाब

जावेद अख्तर के जवाब पर धर्मेंद्र ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'इस दिखावे की दुनिया में हकीकत दबी रह जाती है। दिलों को गुदगुदाने का जादू खूब आता है। काश सिर चढ़कर बोलने का जादू भी सीख लिया होता।'

अमिताभ के करियर की माइलस्टोन फिल्म थी जंजीर

जानकारी के लिए बता दें कि 'जंजीर' अमिताभ बच्चन के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। इसी फिल्म से उन्हें 'एंग्री यंग मैन' के नाम से पुकारा जाने लगा था।

यह भी पढ़ें: Chhello Show: राहुल कोली को श्रद्धांजलि देंगे 'छेलो शो' के मेकर्स, उनकी याद में स्थापित किया जाएगा ट्रस्ट फंड

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी के बर्थडे पर इमोशनल हुए राजकुमार राव, बोले- 'पूरी की मां की यह आखिरी इच्छा'