Move to Jagran APP

कोरोना के बढ़ते मामलों से उदास रहते हैं धर्मेंद्र, इस काम से मिलता है सुकून

दरअसल धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में धर्मेंद्र अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके फैंस को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आता है। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो और शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 10:55 PM (IST)
कोरोना के बढ़ते मामलों से उदास रहते हैं धर्मेंद्र, इस काम से मिलता है सुकून
अपने फार्महाउस में धर्मेंद्र, पोटो साभार: Instagram

 कोरना वायरस की दूसरी लहर दिन पर दिन विकराल रूप लेती जा रही है। संक्रमण से दिन पर दिन हजारों- लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में लोगं के मन में डर और उदासी दोनों है। इसी उदासी और डर से इस समय अभिनेता धर्मेंद्र भी गुजर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया है कि वो अपनी इस उदासी को किस तरह से दूर कर रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में धर्मेंद्र अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके फैंस को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आता है। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक वीडियो और शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि वो इस समय में अपनी उदासी को कैसे मिटाते हैं।

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर पली हुई उनकी गाय और बछड़ा नजर आ रहे हैं। वीडियो धर्मेंद्र भी इसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बढ़ते कोरोना वायरस की खबर सुनकर मन उदास हो जाता है... तो यहां चला आता हूं। प्लीज प्लीज टेक केयर।'

धर्मेंद्र के इस वीडियो पर उनके फैंस भी कमेंट कर अभिनेता पर प्यार बरसा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि धर्मेंद्र अपना समय अक्सर अपने फार्महाउस में बिताते हैं। वो अपने फार्महाउस की झलक भी फैंस को दिखाते रहते हैं। अपने फार्महाउस में धर्मेंद्र सब्जियां भी उगाते हैं।

 मशहूर मराठी अभिनेता वीरा साथीदार का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.