विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Esha Deol की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया ऐसा दावा, मच गया बवाल

Published: Tue, 16 Jan 2024 07:29 PM (GMT+05:30)

Dharmendra और Hema Malini की बेटी एशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह पिता धर्मेंद्र संग अपनी खूबसूरत ...और पढ़ें

Esha Deol की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया ऐसा दावा / फोटो- Instagram
Esha Deol की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया ऐसा दावा / फोटो- Instagram

HighLights

  1. एशा देओल की शादीशुदा लाइफ को लेकर वायरल हुआ पोस्ट
  2. एशा देओल के सोशल मीडिया को देखकर लोगों ने नोटिस की ये बात
  3. इस एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली एशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह कभी अपनी फिल्मों से जुड़ी, तो कभी अपने पिता धर्मेंद्र संग अक्सर खूबसूरत फोटोज शेयर कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं।

हालांकि, अब सनी देओल की बहन एशा देओल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस को चिंतित कर दिया है। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा देओल साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।

एशा देओल शादी के बाद आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। दोनों फैंस को कपल गोल्स भी देते रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में रेडिट की एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि एशा देओल अपने पति से अलग हो गयी हैं।

एशा देओल की शादी शुदा जिंदगी को लेकर किया गया ये दावा

हाल ही में रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसने एशा देओल के पति भरत तख्तानी से अलग होने की खबरों को हवा दी है।

इस पोस्ट में लिखा है, "एशा देओल ने अपने पति के साथ तस्वीर शेयर करना बंद कर दिया है और वह अधिकतर खास त्योहारों को मां हेमा मालिनी के साथ ही मना रही हैं"।

आपको बता दें कि एशा देओल ने पति भरत तख्तानी के साथ 6 अगस्त 2023 में एक वीडियो शेयर की थी। हालांकि बिजनेसमैन भरत तख्तानी और एशा देओल अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। एशा देओल या उनके परिवार की तरफ से इस अफवाह पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एशा देओल-भरत तख्तानी के सेपरेशन रयूमर पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

एशा देओल से जुड़ी इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इस पोस्ट को महज एक अफवाह बता रहे हैं, तो कई लोग इसे 'कर्मा' तक कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भरत हेमा जी के बर्थडे में भी शामिल नहीं हुए थे"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "वह दिवाली पार्टीज में भी अकेली ही जा रही हैं। वह हमेशा भरत के साथ पार्टीज अटेंड करती थीं। उन्होंने इस साल दिवाली पार्टी भी नहीं रखी"।

एक अन्य यूजर ने तो ये तक दावा कर दिया कि एशा देओल के पति उनसे अलग बेंगलुरु में रह रहे हैं। वह बहुत पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं"।

यह भी पढ़ें: