विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीनत अमान के लिए Bruce Le से लड़ बैठे थे Dharmendra, 43 साल पुराना है रोचक किस्सा

Published: Fri, 09 Aug 2024 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2024 04:00 PM (IST)

धर्मेंद्र (Dharmendra) को हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहा जाता है। लगभग 6 दशक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने बतौर एक्शन ...और पढ़ें

ब्रूस ले से टकराए थे धर्मेंद्र (Photo Credit-Jagran)
ब्रूस ले से टकराए थे धर्मेंद्र (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. हिंदी सिनेमा ही-मैन कहे जाते हैं धर्मेंद्र
  2. सॉलिड फिटनेस के लिए मशहूर धर्म पाजी
  3. इस फिल्म से जुड़ा है एक्टर का रोचक किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडस्ट्री के ही-मैन के तौर हम सब के चहेते धर्मेंद्र (Dharmendra) पाजी को जाना जाता है। 88 वर्षीय अभिनेता ने अपने सुनहरे फिल्मी करियर में मार-धाड़ से भरपूर फिल्मों में खूब दमखम दिखाया है। भारतीय पहलवान दारा सिंह (Dara Singh) के बाद बतौर एक्टर सबसे सॉलिड फिटनेस धर्मेंद्र की मानी जाती थी। लेकिन क्या आपको ये जानकारी है कि जीनत अमान के लिए वह एक बार Bruce Le के साथ दो-दो हाथ कर चुके हैं। इस मैटर का क्या तर्क है, आइए डिटेल्स में जानते हैं।

किस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म कातिलों के कातिल में धर्मेंद्र और ब्रूस ले के बीच एक जबरदस्त फाइट सीन दिखाया गया है। जब जीनत अमान (Zeenat Aman) को वह परेशान करते हैं और धर्मेंद्र उन्हें बचाने के लिए आते हैं। ब्रूस और धर्मेंद्र के एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों ने उस वक्त खूब एन्जॉय किया था। कई लोगों को लग रहा था कि धर्म पाजी सच में ब्रूस ली (Bruce Lee) से भिड़ बैठे थे, लेकिन ऐसा नहीं था ब्रूस ले की शक्ल-सूरत और कद-काठी एक दम ब्रूस ली जैसी थी।

ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat के रिटायरमेंट के एलान से टूटे Dharmendra, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'तुम बहादुर साहसी बेटी हो'

फिल्मों में वह अक्सर ब्रूस ली के लुक लाइक का काम करते थे। कातिलों के कातिल में धर्मेंद्र और जीनत के अलावा ऋषि कपूर, टीना अंबानी, अमजद खान और शक्ति कपूर जैसे कलाकार भी मौजूद थे। हालांकि, कमाई के मामले में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाबी रही थी।

बता दें कि हांग कांग में जन्में ब्रूस ली मार्शल आर्ट्स स्पेशलिस्ट थे और अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री में काफी वक्त तक एक्टिव रहे थे। उनके जैसी फुर्ती, टेक्निक और लीन फिटनेस को अपनाने के लिए आज भी तमाम युवा कड़ी मेहनत करते हैं। इस प्रतिभासाली मार्शल आर्टिस्ट ने 32 साल की उम्र में उन्होंने ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

 कौन थे ब्रूस ले 

दरअसल ब्रूस ले एक एक्टर थे, जो फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस के लिए मौजूद रहते थे। लेकिन उनकी लोकप्रियता ब्रूस ली का हमशक्ल होने के वजह से काफी अधिक थी। वह ब्रूस ली को अपना आइडल मानते थे और उनकी तरह ब्रूस को मार्शल आर्ट्स की कला भलि भांति आती थी।

हिंदी सिनेमा में एक्टर की तरह दिखने वाले लोगों से फिल्म में काम निकलवाने का चलन काफी पुराना है। परवेज काजी भी वो व्यक्ति हैं, जो प्रेम रतन धन पायो जैसी कई फिल्मों में सलमान खान के डुप्लीकेट का काम कर चुके हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही कातिलों के कातिल

निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी ने कातिलों के कातिल का डायरेक्शन किया था। इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिसके चलते ये सफल रही। आलम ये रहा कि उस साल कातिल के कातिल 1981 में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप-10 मूवीज की लिस्ट में शामिल हुई थी, जिसमें धर्मेंद्र की फिल्म का स्थान 7वां रहा।

ये भी पढ़ें- जब Sunny Deol पर भारी पड़े थे धर्मेंद्र, 32 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर बेटे को छोड़ा था पीछे