विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanush Bald Look: धनुष ने मुंडावाया सिर, हुलिया बदल के तिरुपति मंदिर पहुंचे एक्टर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 03 Jul 2023 04:23 PM (IST)

Dhanush Bald Look धनुष (Dhanush) ने रांझणा से हिंदी इंडस्ट्री में बॉलीवुड किया था। इस मूवी के बाद हिंदी फैंस ...और पढ़ें

Dhanush Bald Photos, Dhanush Goes Bald Photo Credit Instagram
Dhanush Bald Photos, Dhanush Goes Bald Photo Credit Instagram

HighLights

  1. धनुष का नया लुक सामने आया
  2. क्लीन हैड शेव में दिखाई दिए धनुष
  3. परिवार के साथ किए तिरुपति मंदिर के दर्शन

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Dhanush Bald Look: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म रांझणा से हिंदी इंडस्ट्री में बॉलीवुड किया था। इस मूवी के बाद हिंदी फैंस भी उनकी एक्टिंग के दीवाने हो चुके हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म का एलान किया था। बीते दिनों एक्टर को मुंबई के एयरपोर्ट पर लंबी दाढ़ी और लंबे बालों में स्पॉट किया गया था। वहीं सोमवार को धनुष का नया लुक सामने आया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग थोड़ा हैरान हो रहे हैं।

धनुष में मुंडवाया सिर

सोमवार सुबह एक्टर अपने दोनों बच्चों यात्रा और लिंगा समेत माता-पिता के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचे। इस दौरान क्लीन हैड शेव में दिखाई दिए। कई तस्वीरों में वह गले में रुद्राक्ष माला, मास्क और कैप पहने दिख रहे हैं।  इस दौरान अभिनेता ने अपने नए लुक से सभी को हैरान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर धनुष के ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Asuran 𝗗𝗛𝗔𝗡𝗨𝗦𝗛 (@vip_dhanush28)

क्या आने वाली फिल्म का है ये लुक?  

धनुष के फोटोज के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे है कि उनका यह लुक अपकमिंग फिल्म का हो सकता है। खबरों की मानें तो धनुष जल्द ही फिल्म ’डी50’ में नजर आएंगे और इसी फिल्म के लिए धनुष ने यह नया लुक लिया है।

फिल्म ’कैप्टन मिलर’ 1930 के बैकड्रॉप पर आधारित है। फिल्म का बीते दिनों फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर वाथी' (Vaathi) में नजर आए थे। इसका निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ संयुक्ता मेनन  भी नजर आ रही है।