विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanush OTT Movies: इन फिल्मों में धनुष ने दिखाये अदाकारी के कई रंग, जानें- किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 28 Jul 2023 06:11 PM (IST)

Dhanush OTT Movies साउथ सुपरस्टार ने साल 2005 में फिल्म Thulluvadho Ilamai से डेब्यू किया था। धनुष का जन्म 28 ...और पढ़ें

Dhanush hit movies on OTT platform. Photo- Mid day
Dhanush hit movies on OTT platform. Photo- Mid day

 नई दिल्ली, जेएनएन। Dhanush OTT Movies:  साउथ सुपरस्टार धनुष 40 साल के हो गये हैं। अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए धनुष ने 'डी51' की घोषणा की है। एक्टर की इस फिल्म को शेखर कमुला निर्देशित करेंगे। साथ ही, अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन मिलर' का टीजर भी रिलीज किया गया है। शानदार एक्टर होने के साथ धनुष प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और प्लेबैक सिंगर भी हैं। धनुष का गाना 'कोलावरी डी' भी हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ नजर आया था। 

वाथी

साल 2023 में आई भारतीय पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म वाथी हर किसी को पसंद आई। फिल्म वाथी वेंकी एटलुरी द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म को तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था, फिल्म में धनुष एक शिक्षक की मुख्य भूमिका में नजर आए थे। धनुष की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।  

असुरन 

धनुष ने फिल्म असुरन के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था। असुरन 4 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था। असुरन को साल 2021 में तेलुगु भाषा में भी बनाया गया था। अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है ये फिल्म। 

रांझणा 

साल 2013 में आई फिल्म रांझणा से साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को आप सभी अमेजन प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। 

अतरंगी रे 

अतरंगी रे एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित है। फिल्म में धनुष के साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार और गॉर्जियस सारा अली खान नजर आई थीं। साल 2021 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी फिल्म। आज भी डिज्नी हॉटस्टार पर आप सभी देख सकते हैं ये फिल्म।  

आडूकलम 

धनुष की फिल्म आडूकलम आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। फिल्म में दिखा एक्शन और ड्रामा हर किसी को पसंद आया था। इस फिल्म ने 58वे नेशनल अवॉर्ड में 6 अवॉर्ड अपने नाम भी किए थे। फिल्म में धनुष के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म सन नेक्स्ट पर मौजूद है।  

नाने वरुवेन 

धनुष की फिल्म नाने वरुवेन साल 2022 में आई तमिल भाषा की हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में धनुष डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म को आप सभी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

द ग्रे मैन

नेटफ्लिक्स की इस हॉलीवुड फिल्म में धनुष का किरदार ज्यादा लम्बा नहीं था, मगर जितनी देर वो स्क्रीन पर रहे, लोगों को खूब पसंद आये। एंथनी और जो रूसो निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म में रायन गोसलिंग, क्रिस एवांस और एना डे अरमास मुख्य भूमिकाओं में थे।