विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhamaal 4 के हाथ लगी लॉटरी, Welcome To Jungle को दूसरे दिन कमाई में चटाई धूल; किया छप्परफाड़ कलेक्शन

Published: Sat, 11 Jul 2026 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM (IST)

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' ने दो दिनों में ही कमाल कर दिया है। हालांकि इसे 'वेलकम टू द जंगल' से तगड़ा कॉम्पटीशन मिल रहा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख और जावेद जाफरी 'धमाल' (Dhamaal) फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त के साथ लौट चुके हैं। फिल्म को पहले दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ दर्शकों को कॉमेडी पसंद आई, वहीं कुछ लोग इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुए। हालांकि लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया का फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा और ये धांसू कमाई कर रही है।

कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखें तो फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया जबकि इसकी ग्रास कमाई 16.80 करोड़ रुपये हुई। अब सबकी नजरें फिल्म की शनिवार की कमाई पर टिकी हुई हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अगर रात के शोज में ज्यादा जनता आती है तो कमाई और बढ़ सकती है। पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन को मिलाएं तो फिल्म ने अभी तक 36.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

Dhamaal (4)

वेलकम टू द जंगल से है कॉम्पटीशन

इसी के साथ धमाल 4 ने 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' के दूसरे दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अपनी रिलीज के दूसरे दिन, इस कॉमेडी फिल्म ने 10,396 शो से 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे भारत में इसका दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 39 करोड़ रुपये हो गया था। हालांकि कमाल दिखाने के लिए धमाल 4 के पास अभी भी समय है।

Dhamaal (1)

वहीं दूसरी तरफ'धमाल 4' ने अजय देवगन की 2025 में रिलीज हुई पिछली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को पीछे छोड़ दिया है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने दूसरे दिन 12,190 शो से 12.25 करोड़ रुपये नेट कमाए थे,जिससे दो दिनों में इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 21 करोड़ रुपये हो गया था।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' को टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज़, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स का सहयोग प्राप्त है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- शुक्रवार को Alpha ने बिगाड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का खेल, Box Office पर आलिया-अक्षय की फिल्म का महासंग्राम

यह भी पढ़ें- पहले ही दिन शॉकिंग कमाई से Dhamaal 4 ने बनाई इन फिल्मों की चटनी, बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय देवगन की कॉमेडी