Move to Jagran APP

जाह्नवी कपूर के इस रिकॉर्ड के सामने कहीं नहीं ठहरते बहन सोनम और भाई अर्जुन

धड़क का ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ ही सोशल मीडिया में सैराट के साथ इसकी तुलना शुरू हो गयी थी। जाह्नवी और ईशान का डेब्यू बॉक्स ऑफ़िस पर क्या रंग दिखाता है...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 07:48 AM (IST)
जाह्नवी कपूर के इस रिकॉर्ड के सामने कहीं नहीं ठहरते बहन सोनम और भाई अर्जुन
जाह्नवी कपूर के इस रिकॉर्ड के सामने कहीं नहीं ठहरते बहन सोनम और भाई अर्जुन

मुंबई। अब यह आधिकारिक तौर पर कहा जा सकता है, बोनी और अनिल कपूर वाले कपूर खानदान की सबसे कामयाब डेब्यूटेंट बन गयी हैं जाह्नवी कपूर। 20 जुलाई को रिलीज़ हुई 'धड़क' ने 8.71 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली और 33.67 करोड़ का बड़ा कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया। अगर इस कपूर खानदान के बाक़ी स्टार किड्स से कंपेयर करें तो जाह्नवी का डेब्यू सबसे सफल रहा है। 

loksabha election banner

'धड़क' में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर ने लीड रोल प्ले किया, जो शाहिद कपूर के हाफ़ ब्रदर हैं। मगर श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से जाह्नवी पर  दर्शकों के साथ इंडस्ट्री भी नज़रें गड़ाए बैठी थी। एक लंबे समय तक विभिन्न किरदारों में श्रीदेवी को देखते रहे दर्शक के ज़हन में उत्सुकता थी कि बेटी क्या करिश्मा दिखाती है। अपनी मां की तरह हिंदी सिनेमा के पर्दे पर छाने का हुनर है या नहीं। ऐसे कई सवाल दिमाग में कुलबुला रहे थे, जिनके सवाल पाने के लिए दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख़ किया और फ़िल्म को अच्छी शुरुआत मिल गयी। 

हर्षवर्धन कपूर

 

जाह्नवी के कज़िन और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्ज़्या' से बॉलीवुड में करियर शुरू किया। उनके साथ आयीं संयमी खेर, जो शबाना आज़मी की भतीजी हैं। मिर्ज़्या महज़ 2.20 करोड़ की ओपनिंग ले सकी और 6.50 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा किये। कुल 11 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन करके यह फ़िल्म फ्लॉप रही। 

अर्जुन कपूर

2012 में जाह्नवी के हाफ़ ब्रदर अर्जुन कपूर ने इशकज़ादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अर्जुन का यह डेब्यू कामयाब रहा, मगर 'धड़क' जैसी सक्सेस नहीं मिली थी। इसमें उनका साथ दिया परिणीति चोपड़ा ने, जो प्रियंका चोपड़ा की कज़िन हैं। परिणीति ने इससे पहले रणवीर सिंह की फ़िल्म 'लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल' में भी काम किया था, मगर वो लीड रोल नहीं था। इशकज़ादे ने 4.06 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 15.95 करोड़ जमा किये थे। 45 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन करके फ़िल्म हिट रही। जाह्नवी के डेब्यू में भी अर्जुन ने काफ़ी सपोर्ट किया है। ख़ासकर श्रीदेवी की मृत्यु के बाद वो जाह्नवी को लेकर काफ़ी प्रोटेक्टिव हो गये हैं।  

सोनम कपूर

वैसे कुछ ऐसा ही हाल रहा हर्ष की बहन सोनम कपूर का। सोनम ने रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'सांवरिया' से 2007 में बॉलीवुड में क़दम रखा फ़िल्म को 3 करोड़ की ओपनिंग मिली, जो उस वक़्त के हिसाब से ठीकठाक है। फ़िल्म ने 11.23 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड किया, लेकिन इसके बाद दर्शकों का धैर्य जवाब दे गया और महज़ 20.92 करोड़ जमा करके सांवरिया फ़िल्म फ्लॉप रही। 'सांवरिया' के 11 साल बाद सोनम और रणबीर की जोड़ी 'संजू' में लौटी, जो 333 करोड़ से अधिक बिज़नेस करके इस साल की सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। 

सूरज पंचोली-अथिया शेट्टी

सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने 2015 में हीरो के रीमेक 'हीरो' से डेब्यू किया था। सूरज आदित्य पंचोली और ज़रीना वहाब के बेटे हैं, वहीं अथिया सुनील शेट्टी की लाड़ली हैं। ये फ़िल्म कुछ ख़ास नहीं चली। इस फ़िल्म को सलमान ख़ान ने प्रोड्यूस किया, जबकि निखिल आडवाणी ने इसे डायरेक्ट किया था। 

अभिषेक बच्चन-करीना कपूर

जेपी दत्ता की फ़िल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने बतौर एक्टर पारी शुरू की। ये डेब्यू फ्लॉप रहा। अमिताभ और कपूर खानदान का नाम भी इन दोनों की कामयाबी पक्की नहीं कर सका। 

वरुण धवन-आलिया भट्ट

अब बात उन फ़िल्मों की, जिनके ज़रिए स्टार किड्स को सक्सेसफुल डेब्यू मिला। करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से वरुण धवन और आलिया भट्ट को लांच किया। वरुण, डेविड धवन के बेटे हैं, जबकि आलिया महेश भट्ट और सोनी राज़दान की बेटी हैं। ये डेब्यू बेहद कामयाब रहा।

बॉबी देओल-ट्विंकल खन्ना

'बरसात' से बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में क़दम रखा। धर्मेंद्र के बेटे बॉबी और राजेश खन्ना-डिंपल की बेटी ट्विंकल का डेब्यू कामयाब रहा। 

कुमार गौरव-विजेयता पंडित

 

70 के दशक में राजेंद्र कुमार ने बेटे कुमार गौरव को 'लव स्टोरी' से लांच किया। इस फ़िल्म से विजेयता पंडित ने भी डेब्यू किया, जो सुलक्षणा पंडित और म्यूज़िक डायरेक्टर्स जतिन-ललित की सिस्टर हैं। ये डेब्यू बेहद सक्सेसफुल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.