विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'DNA में नफरत और हिंसा भड़काना है...' Dhurandhar देख आगबबूला हुईं 'धड़क 2' की डायरेक्टर

Published: Sun, 01 Feb 2026 03:55 PM (IST)

आदित्य धर की धुरंधर (Dhurandhar) देखने के बाद धड़क 2 की डायरेक्टर शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) ने फिल्म की आलोचना ...और पढ़ें

शाजिया इकबाल ने की धुरंधर की आलोचना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शाजिया इकबाल ने की धुरंधर की आलोचना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर शानदार कमाई और तारीफों के साथ-साथ आलोचना भी मिली। गल्फ कंट्रीज में यह फिल्म बैन भी रही। अब धड़क 2 की डायरेक्टर शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) ने भी फिल्म की आलोचना की है। 

धुरंधर बड़े पर्दे से हट गई है और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म इस वक्त नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म के क्रेज के बीच धड़क 2 की डायरेक्टर शाजिया इकबाल ने धुरंधर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है।

धुरंधर को देख भड़कीं डायरेक्टर

शाजिया इकबाल ने रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) को भयावह फिल्म बताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक दो स्टोरीज लगाई हैं और उसमें फिल्म को हिंसा भड़काने वाला बताया है। डायरेक्टर ने एक स्टोरी में लिखा, "कितनी खतरनाक फिल्म है। यह छिपा हुआ नहीं है, यह अनजाने में नहीं हुआ है। नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के DNA में है।"

Shazia Iqbal

धुरंधर पर शाजिया ने कसा तंज

शाजिया इकबाल ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, "लेकिन दोस्तों यह एक 'अच्छी तरह से बनी' फिल्म है, कुछ कूल BGM के साथ। बहुत बढ़िया, इंडस्ट्री के दोस्तों। खुशी है कि आप में से ज्यादातर लोग माइनॉरिटीज की इतनी भी परवाह नहीं करते कि अपनी साफ बेपरवाही को छिपा सकें।" इस स्टोरी के साथ उन्होंने Fa9la का गाना लगाया है। शाजिया ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने विपुल शाह की अगली फिल्म द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड पर तंज कसा है।

यह भी पढ़ें- OG 'रंबा हो' गर्ल ने 45 साल बाद Dhurandhar के गाने पर किया डांस, 69 की उम्र में एनर्जी देख फिदा हुआ इंटरनेट

Shazia Iqbal dhurandhar

Dhurandhar movie

धुरंधर किस ओटीटी पर है?

बता दें कि धुरंधर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ऊपर ग्रॉस कलेक्शन किया है। यही नहीं, दुनियाभर में फिल्म का कारोबार 1300 करोड़ के ऊपर है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह रिलीज के बाद से ही ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में Dhurandhar ने बनाई जगह, इंटरनेशनल स्टेज पर मिला ये सम्मान