Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Anand Birth Anniversary: काले कोट की सफेद कहानी... देव साहब के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 07:46 AM (IST)

    Dev Anand Birth Anniversary हिंदी सिनेमा में एवरग्रीन एक्टर देव आनंद ने जो छाप छोड़ी है उसके निशां आज भी सिनेमा के झरोखों से ताजा दिखाई देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह सितारा ना केवल पर्दे पर चमका बल्कि इस सितारे ने वास्तविक जीवन में भी खूब प्यार और प्रसिद्धि पाई। आज सभी के पसंदीदा एक्टर देव आनंद की 100वीं जयंती है।

    Hero Image
    Dev Anand Birth Anniversary: लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले देव आनंद

    नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। हिंदी सिनेमा में एक्टर देव आनंद ने जो छाप छोड़ी है, उसके निशां आज भी सिनेमा के झरोखों से ताजा दिखाई देते हैं। यह कहना गलत नहीं कि देव आनंद ने ना केवल अपनी अदाओं और अदाकारी का दर्शकों को लोहा मनवाया था। बल्कि अपने व्यक्तित्व और स्टाइल से भी दर्शकों का दिल जीता था। उनका किरदार उनके असल जीवन से बिल्कुल भी अलग नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म इंडस्ट्री में यह सितारा ना केवल पर्दे पर चमका, बल्कि वास्तविक जीवन में भी इस सितारे ने खूब प्यार और प्रसिद्धि पाई। आज इस एवरग्रीन एक्टर की 100वीं जयंती है। इस मौके पर हम देव साहब के जीवन से जुड़े कुछ खास पलों को आपके सामने साझा करने जा रहे हैं...

    • देव साहब का नाम आज भी जब घर के बड़ों के सामने लिया जाता है, तो वे उनके किस्से साझा करना कतई नहीं भूलते। वह वास्तविक अदाकार उन्हें ही मानकर चलते हैं। उनकी मोहब्बत की कहानियों से लेकर उनकी एक्टिंग के किस्से आज भी खूब सुने जा सकते हैं।
    • यह पुरानी फिल्मों का वही हीरो है, जिसके लिए लड़कियां जान देने तक के लिए तैयार रहती थीं। देव की झलक पाने के लिए लड़कियों में होड़ लगी रहती थी। ऐसा कहा जाता है कि जब कभी देव आनंद की गाड़ी फर्राटा मारकर सड़क से निकलती तो लड़कियां उस धूल को बतौर सिंदूर सिर में लगा लिया करती थीं।
    • उनकी दीवानगी का एक किस्सा यह भी है कि जब देव आनंद काला कोट पहनकर निकलते थे तो लड़कियां उनके लुक से इतना ज्यादा इंप्रेस हो जाया करती थीं कि वे छत से कूदने के लिए तैयार रहतीं। इस दीवानगी के चलते ही देव ने काले कोट में बाहर निकलना बंद कर दिया था।
    • हसीनाओं के राजकुमार की प्रेम कहानियां भी बड़ी गजब रही हैं। साल 1940 का दशक था जब  पहली बार देव की मुलाकात एक्ट्रेस सुरैया से हुई। उस दौरान वह फिल्म 'विद्या' की शूटिंग कर रहे थे। देव की पहली झलक में ही सुरैया उन्हें दिल दे बैठीं थीं। हालांकि उनकी यह प्रेम कहानी मुकम्मल नहीं हो पाई। अपने अंतिम दिनों तक में भी सुरैया ने देव को याद रखा। सुरैया को लेकर देव का कहना था कि वह उनके लिए काफी सीरियस थे और सुरैया उनका पहला प्यार थीं, फैमिली इश्यूज़ की वजह से वे कभी एक न हो सके।
    • देव आनंद एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ भी रिलेशन में थे। उस दौरान उनकी यह प्रेम कहानी खूब चर्चा में रही थी। ऐसा माना जाता है कि एक्टर राज कपूर के लिए देव ने कभी जीनत से प्यार का इजहार नहीं किया।
    • क्रिश्चिन परिवार से आतीं मोना सिंह का भी देव के साथ प्रेम-प्रसंग रहा। मोना ने शिमला से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और वह देव के कहने पर मुंबई आई थीं।

    यह भी पढ़ें- Dev Anand: रोमांस का नया अंदाज पेश करने वाले देव आनंद, कभी नहीं खोला खुद की शर्ट का बटन... पर क्यों?